24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यचीन के साथ अब कैसे हैं भारत के रिश्ते? विदेश मंत्री जयशंकर...

चीन के साथ अब कैसे हैं भारत के रिश्ते? विदेश मंत्री जयशंकर ने लोकसभा में बताई पूरी बात

Published on

नई दिल्ली

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज भारत-चीन के बीच ताजा स्थिति के बारे में संसद में बात की। जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन सीमा विवाद को खत्म करने के लिए दशकों से बात कर रहे हैं। LAC पर विवाद है। सीमा पर हमलोग आपसी सहमति से विवाद हल करने के लिए सहमत हुए हैं। जयशंकर ने आगे कहा कि पूर्वी लद्दाख में मई 2020 में चीन ने बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती की थी। इससे पेट्रोलिंग में दिक्कत आई थी। उस समय कोविड की स्थिति के बाद भी हम लोगों ने सीमा पर तेजी से सैनिकों की तैनाती की थी।

एस जयशंकर ने दोनों देशों के बीच ताजा स्थिति पर बोलते हुए कहा कि गलवान वैली में जून 2020 में हुए तनाव के बाद चीन और भारत में काफी तनाव हो गया था। इसके बाद भारत ने LAC पर बड़ी संख्या में हथियारों की तैनाती की थी।

सरकार सरहद की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध, डिसइंगेजमेंट पर जोर- जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने  कहा कि सीमा विवाद पर चर्चा लगातार जारी है. शांति के लिए साझा प्रयास जारी हैं. सीमा पर शांति से ही रिश्ते अच्छे होंगे. कमांडर स्तर की बातचीत हुई. सीमा विवाद सुलझाने को प्रतिबद्ध हैं. मैंने चीनी विदेश मंत्री से बात की. रक्षा मंत्री ने भी चीनी रक्षा मंत्री से बात की. आसियान के सम्मेलन में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात हुई. दोनों ओर से एलएसी का सम्मान हो. चीन के साथ डिसइंगेजमेंट पर बात हुई. पूर्वी लद्दाख में पूरी तरह से डिसइंगेजमेंट हो चुका है. तनाव वाले इलाकों में डिसइंगेजमेंट पर हमारा फोकस है. विदेश मंत्री ने सीमा सड़क संगठन की ओर से बनवाए गए रोड और टनल का जिक्र भी अपने बयान में किया और कहा कि सरकार सीमा की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. राष्ट्रीय सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है.

कूटनीति से सुधरे एलएसी पर हालात- विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस जयशंकर चीन मुद्दे पर लोकसभा में बयान दे रहे हैं. एस जयशंकर ने 1962 के संघर्ष का जिक्र किया और पाकिस्तान की ओर से कब्जाई गई भारतीय जमीन चीन को दिए जाने का भी जिक्र किया. उन्होंने गलवान की घटना के बाद एलएसी पर जारी तनातनी का उल्लेख करते हुए कहा कि पैट्रोलिंग बंद थी. कूटनीतिक पहल से एलएसी पर हालात सुधरे हैं. दोनों देश हालात सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं. एलएसी पर हालात सामान्य हैं. चीन से बातचीत जारी है लेकिन हमारी सेना मुस्तैद है. सहमति से ही मसलों का समाधान होगा. समझौतों का पालन पूरी तरह से होना चाहिए. कोई भी पक्ष स्थिति से छेड़छाड़ नहीं करेगा.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...