24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी को संभल में नहीं मिलेगी एंट्री, नेता प्रतिपक्ष के प्रस्तावित...

राहुल गांधी को संभल में नहीं मिलेगी एंट्री, नेता प्रतिपक्ष के प्रस्तावित दौरे पर मुरादाबाद कमिश्नर का बयान

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के संभल जाना चाहते हैं लेकिन जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें वहां पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. संभल में डीएम द्वारा लगाए गए प्रतिबंध अभी भी लागू हैं. डीएम के आदेश के मुताबिक, प्रतिबंध जारी रहेंगे और राहुल गांधी पर भी लागू होंगे.

मुरादाबाद कमिश्नर औंजनेय सिंह ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा, “हम किसी को रोकना नहीं चाहते लेकिन हम संभल में स्थिति को और खराब नहीं होने दे सकते. जिस तरह से समाजवादी पार्टी के डेलिगशन को रोका गया, उसी तरह की कार्रवाई की जाएगी. कानून के मुताबिक उन्हें रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हम उनसे संभल न आने की गुजारिश कर रहे हैं, अगर ऐसा नहीं होता है तो आगे कदम उठाए जाएंगे. हम किसी को रोकना नहीं चाहते, खास तौर पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को, लेकिन हम स्थिति को नियंत्रण में रखना चाहते हैं. 10 दिसंबर तक प्रतिबंध है और आगे स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

संभल की शाही जामा मस्जिद पर क्या है विवाद?
संभल में मुगल बादशाह बाबर के दौर में बनी जामा मस्जिद पर इस बात को लेकर विवाद है कि यहां पहले ‘हरि हर मंदिर’ था. इसको लेकर हिंदू पक्ष की तरफ से एक वकील ने कोर्ट सर्वे की मांग के साथ स्थानीय कोर्ट में याचिका दायर की थी. बाद में कोर्ट ने सर्वे का आदेश जारी किया, जिसको लेकर इलाके में तनाव पैदा हो गया और मुस्लिम समाज ने इसका विरोध किया.

जब सर्वे के लिए पहुंची आर्कियोलॉजिकल टीम
मसलन, चंदौसी कोर्ट के आदेश के बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे की एक टीम सर्वे के लिए 24 दिसंबर को भी शाही मस्जिद का दौरा किया था. हालांकि, इस दौरान कहा जाता है कि मुस्लिम समाज ने विरोध किया. इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई. इस दौरान पुलिस की गोलियों से चार मुस्लिम युवकों की मौत हो गई.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...