10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ का ऐलान, सड़कों पर उतरी सेना, जानें...

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ का ऐलान, सड़कों पर उतरी सेना, जानें राष्ट्रपति ने क्यों दिया आदेश

Published on

सियोल

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने मंगलवार को देश में मार्शल लॉ का ऐलान कर दिया है। उन्होंने विपक्ष पर संसद को नियंत्रिक करने, उत्तर कोरिया के साथ सहानुभूति रखने और देश विरोधी गतिविधियों से सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाया। यूं ने एक टेलीविजन ब्रीफ़िंग के दौरान यह घोषणा की, जिसमें उन्होंने “उत्तर कोरिया समर्थक ताकतों को खत्म करने और संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करने” की कसम खाई। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि ये कदम देश के शासन और लोकतंत्र को कैसे प्रभावित करेंगे।

संसद पर विपक्ष का कंट्रोल
राष्ट्रपति यून सुक योल 2022 में पद ग्रहण करने के बाद से ही विपक्ष द्वारा नियंत्रित संसद के खिलाफ अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान देश के लोगों में उनकी रेटिंग भी काफी गिरी है। यून की कंजरवेटिव पीपुल्स पावर पार्टी अगले साल के बजट बिल को लेकर विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ गतिरोध में फंस गई थी। वह अपनी पत्नी और शीर्ष अधिकारियों से जुड़े घोटालों की स्वतंत्र जांच के आह्वान को भी खारिज कर रहे हैं, जिसके कारण उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है।

मार्शल लॉ लगने से टेंशन में विपक्ष
यून की घोषणा के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने कथित तौर पर अपने सांसदों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किसी विपक्षी नेता को गिरफ्तार किया गया है कि या फिर नहीं। हालांकि, विपक्षी नेताओं ने सरकार के इस फैसले की आलोचना की है और इसे दक्षिण कोरिया के लोकतंत्र के लिए खतरनाक करार दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...