11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedकॉमेडियन सुनील पाल लापता, कई घंटों से नहीं हुआ कॉन्टैक्ट, थाने पहुंची...

कॉमेडियन सुनील पाल लापता, कई घंटों से नहीं हुआ कॉन्टैक्ट, थाने पहुंची पत्नी

Published on

कॉमेडी जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है. कपिल शर्मा के जिगरी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल पिछले कई घंटों से लापता हैं. इसकी जानकारी कॉमेडियन की पत्नी ने पुलिस स्टेशन में दी है. सुनील पाल की पत्नी सांताक्रुज पुलिस स्टेशन पहुंची हैं. सुनील पाल के मिसिंग की शिकायत उन्होंने दर्ज करवाई है. पुलिस भी एक्शन में आ गई है.

सुनील पाल मिसिंग
दरअसल, सुनील पाल अक्सर ही अपने शोज के लिए मुंबई से बाहर जाते रहते हैं. पर इस बार चीजें अलग हुईं. पत्नी ने बताया, सुनील मुंबई के बाहर शो करने के लिए गए थे. आज उन्हें वापस लौटना था, लेकिन वो नहीं आए हैं. कई घंटों से मैं फोन ट्राय कर रही हूं जो लग नहीं रहा है. जब कोई कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया तो मैं पुलिस स्टेशन पहुंची. यहां कम्प्लेंट दर्ज करवाई है.

बता दें कि सुनील पाल ने अपने करियर में कई कॉमेडी शोज किए. फैन्स का दिल जीता. अपनी बातों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया. सिर्फ इतना ही नहीं, सुनील पाल ने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया हुआ है. उन्होंने ‘फिर हेरा फेरी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ और ‘किक’ जैसी फिल्म में काम किया हुआ है. अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता हुआ है.

कॉमेडियन सुनील पाल ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में आए थे जो साल 2005 में टीवी पर आया था. स्टैंडअप कॉमेडी के लिए सुनील को काफी पसंद किया गया. अगर सच में सुनील का किडनैप किसी ने किया है तो फैन्स के लिए ये काफी चिंता की बात हो सकती है. इसी साल सुनील पाल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को क्रिटिसाइज करने को लेकर सुर्खियों में आए थे. कपिल अपने शो में खराब भाषा का इस्तेमाल करते हैं, ऐसा सुनील का कहना था.

कौन हैं सुनील पाल?
सुनील पाल को आखिरी बार फिल्म ‘तेरी भाभी है पहले’ में देखा गया था. ये फिल्म साल 2018 में आई थी. इसके बाद ये बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए. हालांकि, कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ इनकी अच्छी दोस्ती दिखाई दी. काफी समय से सुनील कॉमेडी शोज कर पैसे कमा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं. अक्सर ही रील्स बनाकर अपने फैन्स को हंसाते नजर आते हैं.

सिर्फ इतना ही नहीं, सुनील कॉमेडी और एक्टिंग के अलावा अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. कई कॉमेडियन्स और एक्टर्स के खिलाफ सुनील ने बोला है, वो भी बेझिझक बिना किसी से डरे. सुनील कहां हैं, कैसे हैं, ये तो नहीं पता, लेकिन हो सकता है कि आपसी दुश्मनी में उन्हें शायद गायब किया गया हो.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...