19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यराजस्थान : MBBS स्टूडेंट ने छठी मंजिल से कूद कर दी जान,...

राजस्थान : MBBS स्टूडेंट ने छठी मंजिल से कूद कर दी जान, एक पेपर खराब होने से था तनाव

Published on

सिरोही ,

राजस्थान के सिरोही में बी.आर.मेडिकल कॉलेज में अध्यनरत MBBS के एक छात्र का हॉस्टल के टेरिस से कूद कर जान देने का मामला सामने आया है. मृतक स्टूडेंट का नाम राहुल है और वो MBBS सेकेंड इयर का छात्र है. बताया जा रहा है कि कॉलेज में परीक्षा चल रही है जिसमें दो दिन पहले एक पेपर के खराब होने की वजह से राहुल तनाव में था. इस मामले में पुलिस ने बताया है कि कॉलेज प्रिंसिपल सरवन कुमार मीणा ने पुलिस को रिपोर्ट भेजी है जिसमें अज्ञात अवस्था में मृत्यु होना बताया है. हम जांच कर रहे है. शव को मॉर्चरी में भिजवा दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक सिरोही के बीआर मेडिकल कॉलेज में अध्यनरत MBBS छात्र की अल सुबह हॉस्टल बिल्डिंग के पास लाश मिलने की जानकारी के बाद कॉलेज प्र‍िंस‍िपल ने इस मामले में पालडी एम थाना पुलिस को सूचित क‍िया. इसके बाद प्राचार्य ने छात्र की अज्ञात कारणों में हुई मौत की जांच करने की रिपोर्ट दी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने बताया कि कॉलेज हॉस्टल की छठी मंजिल पर मौजूद टेरिस से मृतक के चप्पल और मोबाइल मिले हैं.पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले हुए एक पेपर खराब होने की वजह से मृतक स्ट्रेस में चल रहा था. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है.

पाली जिले का रहने वाला था मृतक
जानकारी में मुताबिक राहुल पाली जिले के नाना थाना इलाके के पनातरा गांव का रहने वाला एक होनहार छात्र था.वो सिरोही के बीआर मेडिकल कोलेज के होस्टल में रहकर ही M.B.B.S. की पढाई कर रहा था. घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई, जिसके बाद वो घटनास्थल पर पहुंचे.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this