10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त तलब, अगरतला मामले पर जताया विरोध, काउंसलर सर्विस...

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त तलब, अगरतला मामले पर जताया विरोध, काउंसलर सर्विस भी की बंद

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पड़ोसी मुल्क के राजनयिक मिशन में हुई तोड़फोड़ मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं परिसर में घुसपैठ के मामले में चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इस बीच बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर घटना का विरोध जताया गया है. साथ ही बांग्लादेश ने अगरतला में अपनी काउंसलर सर्विस भी बंद करने का ऐलान किया है.

दरअसल, सोमवार को अगरतला में स्थित बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग में कथित तौर पर कुछ लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया. इस घटना को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने निंदा की और कार्रवाई करने के आदेश दिए. घटना पर पश्चिम त्रिपुरा के एसपी किरण कुमार के ने पीटीआई को बताया कि ड्यूटी में कथित लापरवाही के लिए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है.

इस घटना को लेकर न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स (एनसीसी) पुलिस स्टेशन में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है. घटना में कथित संलिप्तता के लिए अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कानून के अनुसार कदम उठाएगी.

एसपी ने बताया कि घटना के बाद वाणिज्य दूतावास में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीआरपीएफ तथा त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवानों को तैनात किया गया है. यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का विरोध कर रहे थे.

घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, “विरोध रैली के दौरान युवाओं के एक समूह ने अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग कार्यालय में घुसने की कोशिश की. मैं घटना की निंदा करता हूं. शांतिपूर्ण विरोध की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है.”

ढाका में भारतीय उच्चायुक्त तलब
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है. वर्मा को कल सोमवार को अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग में हुई घटना पर बांग्लादेश का विरोध दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है. सूत्रों का कहना है कि वर्मा ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के कार्यालय में कार्यवाहक विदेश सचिव रियाज हमीदुल्लाह से मुलाकात की.

दिल्ली में बढ़ाई गई बांग्लादेशी उच्चायोग की सुरक्षा
वहीं दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायोग की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चाणक्यपुरी में बांग्लादेश उच्चायोग के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आयोग के चारों ओर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि इसके परिसर के आसपास कोई भीड़ न हो.”

उधर, बांग्लादेश ने अगरताला की घटना को अंतरिम सरकार के एक सलाहकार ने मंगलवार को भारत से शेख हसीना शासन के पतन के बाद अपने पड़ोसी का नए सिरे से मूल्यांकन करने को कहा. विधि मामलों के सलाहकार आसिफ नजरुल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “हम समानता और आपसी सम्मान पर आधारित मित्रता में विश्वास करते हैं. जबकि शेख हसीना की सरकार ने बिना चुनाव के सत्ता में बने रहने की भारत समर्थक नीति अपनाई, भारत को यह समझना चाहिए कि यह शेख हसीना का बांग्लादेश नहीं है.”

बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग में घुसकर तोड़फोड़ की, जिसे विदेश मंत्रालय (MEA) ने “गहरा खेदजनक” बताया. नज़रुल ने आरोप लगाया कि हिंदू संघर्ष समिति नामक एक संगठन ने अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग में तोड़फोड़ की और बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज को आग के हवाले कर दिया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...