19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यसंभल हिंसा में जान गंवाने वाले युवकों को जमीयत उलेमा ए हिंद...

संभल हिंसा में जान गंवाने वाले युवकों को जमीयत उलेमा ए हिंद ने दी 5-5 लाख की आर्थिक मदद, पुलिस रोक नहीं पाई

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश में संभल जामा मस्जिद सर्वे और हिंसा इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा का विषय है। जिला प्रशासन ने 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के संभल आने पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद भी गुपचुप तरीके से जमीयत उलेमा ए हिंद का शिष्ट मंडल संभल हिंसा में मारे गए लोगों के घर पहुंच गया। यहां उन परिवारों को आर्थिक मदद और सांत्वना दी गई।

संभल पहुंच कर जमीयत उलेमा ए हिंद के शिष्ट मंडल ने संभल हिंसा में मारे गए युवकों को शहीद बताया। मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई। जैसे ही पुलिस को जमीयत उलेमा ए हिंद का शिष्ट मंडल के यहां पहुंचने की भनक लगी, टीम मौके पर पहुंच गई।

संभल के मृतकों की शहादत पर तकलीफ
जानकारी के मुताबिक कि पुलिस ने 10 दिसंबर तक पाबंदी और जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए सवाल-जवाब किया। इस पर जमीयत उलेमा ए हिंद के शिष्ट मंडल ने कहा कि एक घर आ गए है, अब लौट जाएंगे। जमीयत उलेमा ए हिंद कमेटी से आए मुफ्ती मौहम्मद ने बताया कि पिछले दिनों संभल में पांच नौजवानों ने जो शहादत पेश की है, इस पर हमें बहुत तकलीफ है।

उन्होंने कहा, जिन्होंने शाहदत दी है उनके घर वालों को कितना दुख होगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता दी गई। आगे भी जो संभव मदद हो पाएगी, वो की जाएगी। बता दें कि संभल हिंसा में 29 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this