19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यसपा सरकार में 815 दंगे और 1300 लोगों की गई जान, संभल...

सपा सरकार में 815 दंगे और 1300 लोगों की गई जान, संभल हिंसा पर अखिलेश यादव के सवाल उठाने पर बोले ओपी राजभर

Published on

आजमगढ़

संभल हिंसा पर राजनीति तेज हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा सरकार में 815 दंगे हुए और 1300 लोगों की जान गई है। आजमगढ़ के अतरौलिया में 8 दिसंबर को सुहेलदेव समाज पार्टी द्वारा महिला जागरुकता रैली का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में पार्टी प्रमुख और यूपी सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में रैली के मद्देनजर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने ये बातें कही।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय कानून का राज है, जो कानून तोड़ने का काम करेगा, उसके खिलाफ कानून मजबूती से काम कर रहा है।

संभल दंगों पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 815 दंगे हुए और 1300 लोगों की जान गई है। एक माह तक कर्फ्यू था। बसपा सरकार में 600 दंगे हुए और 1200 लोगों की जान गई है। कांग्रेस ने तो दोनों का रिकार्ड तोड़ा है। इन लोगों को इन मुद्दों पर बोलने का अधिकार नहीं है, क्योंकि लाखों लोगों को इन लोगों ने जेल में डालने और आपातकाल लगाने का काम किया।

उन्होंने आगे कहा कि संभल की 60 प्रतिशत आबादी अल्पसंख्यकों की है, वहां के विधायक से ऊबकर के एक बहुत बड़ा तबका भारतीय जनता पार्टी को वोट किया, तो दूसरे तबके ने भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया। यह उन्हीं दोनों के बीच का झगड़ा है। इसमें विपक्ष शामिल है।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुहेलदेव समाज पार्टी द्वारा महिला जागरुकता रैली में यह बात साफ हो जाएगी कि एक बार फिर से 2027 में यूपी में एनडीए की सरकार बनेगी। हमने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this