19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमोदी सरकार ने महाकुंभ के लिए 2100 करोड़ की मंजूरी दी, 1050...

मोदी सरकार ने महाकुंभ के लिए 2100 करोड़ की मंजूरी दी, 1050 करोड़ की पहली किस्त जारी

Published on

प्रयागराज

केंद्र की मोदी सरकार ने जनवरी 2025 से शुरू हो रहे महाकुंभ मेला के लिए 2100 करोड़ रुपये की विशेष अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की है। इसमें से 1,050 करोड़ रुपये की पहली किस्त मंगलवार को जारी कर दी गई। केंद्र ने यह विशेष सहायता ऐसे समय में स्वीकृत की है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत करने 13 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे हैं, जहां वह कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में ‘डबल इंजन’ की सरकार विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए संकल्पित है। इसी श्रृंखला में केंद्र द्वारा 2100 करोड़ रुपये की विशेष अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से आज 1,050 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुंभ को साकार रूप देने में सहायता मिलेगी। दिव्य-भव्य-डिजिटल महाकुंभ की संकल्पना की सिद्धि में सहायक इस उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का ह्रदय से आभार है।

महाकुंभ मेला के सकुशल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र से एकमुश्त विशेष सहायता अनुदान के रूप में धनराशि स्वीकृत करने का विशेष अनुरोध किया था। राज्य की योगी आदित्यनाथ की सरकार पहले ही 5,435.68 करोड़ रुपये महाकुंभ के आयोजन के लिहाज से 421 परियोजनाओं पर खर्च कर रही है। इसके अंतर्गत आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़कों का चौड़ीकरण, रिवर फ्रंट का निर्माण, विभिन्न चौराहों का सौंदर्यीकरण आदि शामिल है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this