19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी को अपनी सीमा में ही रोकें... बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और...

राहुल गांधी को अपनी सीमा में ही रोकें… बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी से संभल डीएम ने की अपील

Published on

संभल

राहुल गांधी ने बुधवार को संभल जाने का एलान किया है। उनको रोकने के लिए संभल जिलाधिकारी ने पड़ोसी जिलों के उच्चाधिकारियों से अपील की है। जिलाधिकारी ने बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र जारी कर राहुल गांधी को उनके जिलों की सीमा पर ही रोकने का अनुरोध किया है।

संभल जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैसिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का बुधवार को संभल आने और मृतकों के परिवारजनों से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर तक संभल जिले में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है, इसलिए राहुल गांधी को बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की सीमा पर ही रोक लिया जाए।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सांसदों के साथ बुधवार को संभल का दौरा करेंगे। इस बीच, संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पैसिया ने पड़ोसी जिलों में तैनात पुलिस के अधिकारियों को एक पत्र लिखकर उनसे राहुल गांधी को उनके जिलों की सीमाओं पर रोकने का आग्रह किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ज़िलाधिकारी के पत्र जारी करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और पुलिस तंत्र का खुला दुरुपयोग है। संभल जिलाधिकारी ने मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्तों तथा अमरोहा और बुलंदशहर जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एक पत्र लिखकर उनसे राहुल गांधी को उनके जिलों की सीमाओं पर रोकने का आग्रह किया।

संभल में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक शनिवार को खत्म हो रही थी। हालांकि, जिलाधिकारी पेंसिया ने इसे बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दिया है। इस बीच, जिलाधिकारी पैसिया ने कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (निषेधाज्ञा) जिले में 31 दिसंबर तक लागू रहेगी।

उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर तक कोई भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि, सक्षम प्राधिकार से अनुमति लिए बिना जिले में प्रवेश नहीं कर सकता। संभल की एक अदालत के आदेश पर 24 नवंबर को मुगलकालीन मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मृत्यु हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this