11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedबिकिनी से भी छोटे कपड़े पहन ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स में आईं मथिल्डा,...

बिकिनी से भी छोटे कपड़े पहन ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स में आईं मथिल्डा, रेड कार्पेट पर ऐसा फैशन पहले न देखा होगा

Published on

हॉलीवुड हो या फिर बॉलीवुड, आए दिन कोई न कोई इवेंट होता रहता है। जहां सितारों को फैशनेबल अंदाज देखने को मिलता है। रेड कार्पेट पर जहां सितारे सबसे बेस्ट लगने के लिए अपने लुक्स के साथ कुछ न कुछ नया और यूनिक करने का ट्राई करते हैं, तो अब ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स में आई एक हसीना अपने लुक से सबको हैरान कर गई। उसने ऐसा लुक अपनाया जिसे पहले शायद ही किसी ने देखा होगा।

दरअसल, हम मथिल्डा मेस की बात कर रहे हैं, जो स्पेशल इफेक्ट मेकअप के लिए जानी जाती हैं। हसीना ने 2020 में अपनी यूनिवर्सिटी से ड्रॉप आउट किया और अपना बिजनेस शुरू कर दिया। जिसके बाद से ही वह अपने 3डी मेकअप और अतरंगी स्टाइल के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। अब हसीना रेड कार्पेट पर बिकिनी से भी छोटे कपड़ों में आकर सबको हैरान कर गईं।

रेड कार्पेट पर आते ही किया सबको किनारे
ब्रिटिश फैशन काउंसिल अवॉर्ड्स में हसीना को न्यू वैव क्रिएटिव कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। जिसे पाकर वह काफी खुश नजर आईं और अपने अजब- गजब स्टाइल से रेड कार्पेट पर आकर बाकी लोगों को किनारे कर गईं। उन्होंने बिकिनी से भी एकदम छोटी पट्टी वाली ब्लैक स्ट्रैपी आउटफिट पहनी, जो Mowalola लेबल से है। इस लुक में उन्हें Yaz XL ने स्टाइल किया।

फर वाली जैकेट भी पहनी
हसीना ने अपनी बॉडी पर ब्लैक स्ट्रैप को लगाया, जो उनकी सुपर मिनी, एकदम पतली कतरन जैसी स्कर्ट से भी अटैच है। जिसमें उनका बेहद ही बोल्ड अंदाज देखने को मिला, तो उन्होंने साथ में ब्लैक कलर की हाफ स्लीव्स जैकेट भी पेयर की। जिसकी हल्की पफी डीटेलिंग वाली स्लीव्स हैं और ये सामने से ओपन हैं।

सुपर मिनी स्कर्ट में पीछे दी ट्रेल
जहां आगे से हसीना का पूरा लुक कतरनों से डिजाइन है, तो बैक साइड पर उनकी सुपर मिनी स्कर्ट को हाफ कट करके कर्व स्टाइल में ट्रेल जैसा लुक दिया है। जिसे अगर बैक साइड से देखा जाए तो कोई सोच भी नहीं सकता कि हसीना के ये कपड़े इतने सिजलिंग हो सकते हैं।

इस तरह किया लुक पूरा
अपने लुक को हसीना ने रेड लिप्स के साथ और भी बोल्ड बना दिया, तो बालों को मैसी रखते हुए माथे पर फ्लिक्स रहने दिए। वहीं, जैकेट से मैचिंग फर डीटेलिंग वाले बैग के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...