19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य90 करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद: सुपारी किलर ने सुपारी देने वाले प्रॉपर्टी...

90 करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद: सुपारी किलर ने सुपारी देने वाले प्रॉपर्टी डीलर को ही मार डाला

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड के देहरादून में 90 करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद में हुई हत्या ने सभी को चौंका दिया है. घटना में सुपारी किलर ने उसी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी जिसने उसे रिटायर्ड फौजी को मारने की सुपारी दी थी. यह हत्या शू लेस से गला दबाकर की गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने रविवार को किराए के मकान में 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर मंजेश का शव बरामद किया था. जांच में पता चला कि मकान के किराएदार अर्जुन और सचिन ने हत्या को अंजाम दिया. दोनों आरोपी मृतक मंजेश के जेल में साथी रह चुके थे.

90 करोड़ की प्रॉपर्टी विवाद में हत्या
पुलिस के अनुसार, यह मामला प्रॉपर्टी डीलर मंजेश और उसका पार्टनर रिटायर्ड फौजी संजय के बीच 90 करोड़ की संपत्ति और कमीशन विवाद से जुड़ा था. मंजेश ने संजय की हत्या के लिए अर्जुन और सचिन को सुपारी दी थी. लेकिन सुपारी किलर्स ने लालच में आकर संजय के साथ 10 करोड़ रुपये में सौदा कर लिया और उल्टा मंजेश की हत्या कर दी.

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
इस मामले में पर एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें सुपारी किलर्स अर्जुन और सचिन के साथ रिटायर्ड फौजी संजय और अफजल शामिल हैं. अफजल ने हत्या के बाद आरोपियों को भागने में मदद की थी. एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हत्या कांड का खुलासा करते हुए कहा कि यह मामला लालच और विश्वासघात का है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this