19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यराजस्थान : खूनी खेल और धमकियों से मजबूर... राजस्थान में सुसाइड नोट...

राजस्थान : खूनी खेल और धमकियों से मजबूर… राजस्थान में सुसाइड नोट ने खोला 4 मौतों का राज

Published on

झालावाड़,

राजस्थान के झालावाड़ में हुए दिल दहला देने वाले चार मौतों के मामले में नया मोड़ आया है. मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिससे नया खुलासा हुआ है. मरने से पहले शख्स ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी पत्नी ने उसे फंसाने के लिए यह खूनी खेल शुरू किया और मौत के डर से वह भी इसमें शामिल हो रहा है.

दरअसल, यह सुसाइड नोट मृतक नागूसिंह ने मरने से पहले लिखा है. इसमें उसने लिखा है कि जब मैं उठा तो देखा कि मेरी पत्नी ने फांसी लगा ली है और छोटे बेटे को भी मार दिया है. मैं भी फांसी लगाने को मजबूर हूं, क्योंकि मेरे बीच इस बारे में बात हुई थी. उसके माता-पिता और गोवर्धन सिंह बेदल को भी इस बारे में पता है. पत्नी के परिजनों ने धमकी दी थी कि अगर उन्हें कुछ हुआ, तो वे हम पिता-पुत्र को जिंदा जला देंगे.

सुसाइड नोट में आगे लिखा, इसलिए मैं अपने बड़े बेटे को भी फांसी पर लटका रहा हूं. साथ ही उसने गवाही के लिए कुछ पड़ोसियों और परिचितों के नाम भी सुसाइड नोट में लिखे हैं. उसने सुसाइड नोट में मोबाइल में धमकी की रिकॉर्डिंग होने की बात भी लिखी है. पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है. पति-पत्नी में कई दिनों से छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा चल रहा था. हालांकि पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट समेत सभी पहलुओं पर जांच चल रही है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this