19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यसंभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की कराई मुलाकात, मुरादाबाद के...

संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की कराई मुलाकात, मुरादाबाद के जेलर और डिप्‍टी जेलर सस्‍पेंड

Published on

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल हिंसा के आरोपियों से मुलाकात कराने के मामले में मुरादाबाद के जेलर विक्रम सिंह यादव और डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह को सस्‍पेंड कर दिया है। डीजी जेल ने इसके साथ ही जेल अधीक्षक पीपी सिंह के खिलाफ विभागीय जांच करने की सिफारिश की है। जेल प्रशासन पर आरोप है कि इन्‍होंने हिंसा में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से सपा के स्थानीय नेताओ को बिना जेल मैनुअल का पालन कराए मुलाकात कराई थी।

इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को सपा विधायक नवाबजान, चौधरी समरपाल सिंह, पूर्व सांसद एसटी हसन के साथ कई सपा नेताओं ने मुरादाबाद जेल में बंद संभल हिंसा के आरोपियों से मुलाकात की थी। जेल प्रशासन पर आरोप है कि इन्‍होंने सपा नेताओं को बगैर पर्ची मुलाकात करवाई थी। शासन के निर्देश पर डीजी जेल ने डीआईजी जेल कुंतल किशोर को मामले की जांच सौंपी थी।

300 आरोपियों की पहचान, नकाबपोशों की तलाश में उलझी पुलिस
दूसरी ओर, संभल में पुलिस ने अब तक 300 से ज्यादा हंगामा करने के आरोपियों की शिनाख्त कर ली है, लेकिन बवाल में शामिल नकाबपोशों की तलाश में पुलिस उलझी हुई है। बवाली कैमरे में कैद तो हुए, लेकिन मुंह ढकने के कारण पहचानना मुश्किल हो रहा है। संभल में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने की याचिका पर सर्वे के कोर्ट के आदेश पर हिंसा हो गई थी। कुल पांच लोग मारे गए थे। पुलिस ने चार के मरने की पुष्टि की थी।

संभल के हिंसाग्रस्त इलाकों, जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में उपद्रवियों के फोटो और वीडियो पुलिस ने जुटाए हैं। पुलिस ने पहचान के लिए खास टीम गठित की हैं। अब नकाबपोशों के कपड़ों और शारीरिक बनावट से पहचान कराने की कोशिश की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि उपद्रव में शामिल सभी की पहचान करा ली जाएगी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this