19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यफडणवीस के अलावा कोई दूसरा प्रस्ताव? एक सुर में आवाज आई, नहीं......

फडणवीस के अलावा कोई दूसरा प्रस्ताव? एक सुर में आवाज आई, नहीं… जानें BJP की बैठक में क्या-क्या हुआ

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी का ग्रुप लीडर चुना गया है। कोर कमेटी की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लगी। विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान किया गया। बीजेपी की ओर से पार्टी पर्यवेक्षक के तौर पर निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आए मौजूद थे। बीजेपी के मौजूद सभी नेताओं ने एक साथ देवेंद्र फडणवीस के नाम पर हामी भरी।

कोर कमिटी की बैठक शुरू होते ही निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी को बुके देकर उनका स्वागत किया गया। दोनों नेता सामने सोफे पर बैठे और उनके आसपास दूसरे नेता बैठे। बैठक शुरू हुई। औपचारिकता निभाई गई और फिर देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा गया।

विजय रूपाणी ने बैठक में क्या पूछा?
मीटिंग में देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव आने के बाद पर्यवेक्षकों ने पूछा और कोई प्रस्ताव? इस पर नेताओं ने कहा नहीं। विजय रूपाणी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक ही प्रस्ताव आया हुआ है, पक्का?’ नेताओं ने हां में सिर हिलाया तो कुछ ने हां कहा। विजय रूपाणी ने फिर कहा, ‘कोई दूसरा प्रस्ताव है?’ नीचे से जोर से आवाज आती है, नहीं… उसके बाद देवेंद्र फडणवीस के नाम का आधिकारिक ऐलान मीटिंग में किया गया।

चंद्रकांत पाटिल और मुनगंटीवार ने रखा प्रस्ताव
विजय रूपाणी ने कहा, ‘मैं सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को विधानमंडल दल का नेता घोषित करता हूं।’ देवेंद्र फडणवीस को ग्रुप लीडर चुने जाने के साथ ही अब यह तय हो गया है कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर आजाद मैदान में शपथ लेंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने ग्रुप लीडर के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा था। बीजेपी विधायकों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

अजित पवार और शिंदे होंगे डिप्युटी सीएम!
पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है कि बीजेपी का ग्रुप लीडर कौन है इसको लेकर चर्चा चल रही थी। महागठबंधन में शामिल एनसीपी और शिवसेना दलों ने अपने समूह के नेताओं की घोषणा कर दी थी। सबकी नजर इस बात पर थी कि बीजेपी से कौन होगा। अब देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते नजर आएंगे।

भाजपा और शिवसेना के बीच सत्ता-साझेदारी वार्ता में एकनाथ शिंदे और अजित पवर को उप मुख्यमंत्री बनाया जाना तय हुआ है। सरकार का नेतृत्व भाजपा के देवेंद्र फडणवीस करेंगे। बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद अब मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत उम्मीदवार, दो उपमुख्यमंत्रियों (अजित पवार सहित) के साथ, बुधवार को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

‘विभागों पर कोई निर्णय नहीं’
शिवसेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को केवल मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। सत्ता-साझेदारी के फार्मूले को अंतिम रूप दिए जाने के बाद पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। ‘गृह विभाग सहित विभागों के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जिसकी मांग शिंदे कर रहे हैं। शिवसेना अपने पिछले 9 पदों को बरकरार रखना चाहती है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...