19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे देवेंद्र फडणवीस, चुने गए विधायक दल के...

महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे देवेंद्र फडणवीस, चुने गए विधायक दल के नेता

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र को अगला मुख्यमंत्री 5 दिसंबर को मिल जाएगा। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां आजाद मैदान में चल रही हैं। इसी बीच बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया है। देवेंद्र फडणवीस के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तय हो गया है कि वह ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बन रहे हैं। कोर कमेटी की बैठक में लगी फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई गई। सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल को प्रस्तावक बनाया गया है। वहीं आशीष शेलार और रविंद्र चव्हाण प्रस्ताव का अनुमोदन करेंगे।

बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अध्यक्षता की। विधायक दल की बैठक से बीजेपी के सभी विधायकों ने एक साथ कहा कि वे सभी देवेंद्र फडणवीस के साथ हैं।

फडणवीस के नाम सभी विधायकों ने एक साथ भरी हामी
भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक प्रवीण वसंतराव तायडे ने कहा कि हमनें मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस को चुना है। वह ऐसे नेता हैं जो महाराष्ट्र में सकारात्मक बदलाव और बेहतरी ला सकते हैं। वह सभी को साथ में लेकर चलते हैं। सभी विधायकों ने उन्हें चुना है। उन्हें पांच साल सरकार चलाने का अनुभव है। एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं। मैं उनके बारे में नहीं बोल सकता हूं। लेकिन, वह बीमार चल रहे हैं।

बीजेपी विधायकों ने की फडणवीस की तारीफ
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रवि राजा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पूरी पार्टी ने इस फैसले का समर्थन किया है। महाराष्ट्र को आगे की प्रगति के लिए देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की जरूरत है। एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम के तौर पर काम करेंगे। जब देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री होते हुए पिछली सरकार में डिप्टी सीएम का पद महाराष्ट्र की जनता की हित के लिए स्वीकारा था।

उपमुख्यमंत्री बनने को राजी शिंदे
हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन फडणवीस को सीएम के रूप में फिर से बहाल करने का फैसला हो गया है। नए सीएम को 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ दिलाई जाएगी। इस फैसले को फडणवीस की लोकप्रियता और प्रशासनिक कौशल के लिए एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिसके बारे में पार्टी का मानना है कि चुनावों में महायुति के शानदार प्रदर्शन में इसकी अहम भूमिका रही। एकनाथ शिंदे ने नई महायुति सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में काम करने पर सहमति जताई है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this