19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यउपराष्ट्रपति का बयान और योगी का आदेश... किसानों के मुद्दे पर बीजेपी...

उपराष्ट्रपति का बयान और योगी का आदेश… किसानों के मुद्दे पर बीजेपी के रुख की इनसाइड स्टोरी

Published on

नोएडा

अपनी मांगो को लेकर नोएडा में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। दलित प्रेरणा स्थल से पुलिस ने जबरन किसानों को हटा दिया। बुधवार दोपहर को यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल में पुलिस ने राकेश टिकैत को रोक लिया। उन्होंने जीरो पॉइंट पर किसानों की महापंचायत बुलाई थी। वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनके बयान के कुछ देर बाद ही योगी सरकार ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया। जिस तरह से योगी सरकार ने समिति गठित की है, उससे ऐसा लग रहा है कि बीजेपी किसानों के मुद्दे पर बातचीत का रुख अपना सकती है। अब देखना होगा कि बीजेपी का आगे का प्लान क्या रहता है। किसानों का आंदोलन लंबा खिंचेगा या फिर बीजेपी किसानों से बातचीत को जल्द तैयार हो जाएगी।

जगदीप धनखड़ मुंबई में बोले
मंगलवार को मुंबई में केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान के शताब्दी समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसान संकट में है और आंदोलन कर रहे हैं। यह स्थिति देश के लिए अच्छी नहीं है। सरकार को आत्मावलोकन की जरूरत है।

धनखड़ बोलते रहे शिवराज सुनते रहे
जगदीप धनखड़ ने पूछा कि आखिरकार किसानों से वार्ता क्यों नहीं हो रही है। क्या किसानों से कोई वादा किया गया था। पिछले साल भी आंदोलन हुआ था, इस साल भी आंदोलन है और समय जा रहा है, लेकिन हम कुछ नहीं कर रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि कृषि मंत्री जी, मुझे तकलीफ हो रही है। मेरी चिंता यह है कि अब तक पहल क्यों नहीं हुई। आप कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री हैं। जिस समय धनखड़ यह बातें कह रहे थे, उस समय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठे हुए थे। शिवराज केवल धनखड़ की बातों को सुनते रहे।

योगी सरकार ने समिति गठित की
वहीं, योगी सरकार ने बुधवार रात किसानों की समस्या के समाधान के लिए एक पांच सदस्यों की समिति गठित कर दी। आईएएस अनिल कुमार सागर समिति की अध्यक्षता करेंगे। उनके अलावा पीयूष वर्मा विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, संजय खत्री ACEO नोएडा और सौम्य श्रीवास्तव ACEO ग्रेटर नोएडा, कपिल सिंह ACEO YEIDA सदस्य नामित किए गए हैं। समिति एक महीने में रिपोर्ट और अनुशंसा शासन को प्रस्तुत करेगी।

सत्यपाल मलिक सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेर चुके हैं
बता दें कि जगदीप धनखड़ से पहले जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक भी किसानों के मुद्दे को उठा चुके हैं। हालांकि, उन्होंने राज्यपाल के पद से हटने के बाद सरकार को घेरा था। मलिक ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने मोदी को अहंकारी तक कह डाला था। सत्यपाल मलिक ने कहा कि वह किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मोदी के पास गए थे, लेकिन उनकी पीएम मोदी से लड़ाई हो गई। ये बातें उन्होंने जयपुर में एक सभा में कही थीं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...