19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'जेल नहीं जाना है तो मेरे साथ संबंध बनाओ', बिहार का मनचला...

‘जेल नहीं जाना है तो मेरे साथ संबंध बनाओ’, बिहार का मनचला दारोगा, गंदी हरकत वाला वीडियो भी आया सामने

Published on

समस्तीपुर

‘जेल नहीं जाना है तो मेरे साथ संबंध बनाओ।’ बिना लाग-लपेट के दारोगा ने लड़की के सामने सीधे-सीधे शर्त रखी। मगर, लड़की दारोगा से होशियार निकली उसने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। समस्तीपुर जिले के पटोरी थाने में तैनात दारोगा मोहम्मद बलाल खान पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। ये युवती एक मामले में आरोपी है और दारोगा मोहम्मद बलाल खान उस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप है कि दारोगा ने पूछताछ के बहाने युवती को पहले थाने बुलाया और फिर अपने किराए के घर ले गया, जहां उसने उसके साथ सेक्स की डिमांड की। गंदा काम करने की कोशिश की। युवती ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

बिहार में दारोगा की ‘गंदी हरकत’
पटोरी थाने में तैनात दरोगा मोहम्मद बलाल खान पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। युवती किसी मामले में आरोपी है और दारोगा उसी मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि दारोगा ने उसे पहले फोन पर मामले से जुड़ी बातें पूछी, जिससे उसे डर लगने लगा। कुछ दिन बाद दारोगा ने उसे थाने बुलाया और फिर अपने किराए के मकान में ले गया। वहां उसने मदद करने के बहाने अश्लील हरकतें की और गंदा काम करने की कोशिश की।

‘गंदी हरकत’ वाले वीडियो में क्या है?
इस घटना से जुड़े वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा मोहम्मद बलाल खान ने कमरे का दरवाजा बंद करके युवती के साथ जबरदस्ती की और अश्लील हरकतें की। युवती का कहना है कि उसने खुद यह वीडियो वायरल नहीं किया है। उसे तब पता चला जब उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इस घटना से इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खाकी की आड़ में महिला से बलात्कार का वीडियो वायरल हो रहा है।

मुझे बहुत शर्म महसूस हो रहा- आरोपी दारोगा
हालांकि, नवभारतटाइम्स ऑनलाइन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मगर, पटोरी थाने में तैनात दारोगा मोहम्मद बलाल खान ने अपनी गलती मानी है, उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत शर्म आ रही है। पटोरी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बीके मेधावी ने कहा कि मीडिया में सामने आने तक उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी और उन्होंने गहन जांच का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने भी दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का वादा किया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और अधिकारियों ने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this