10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-तालिबान संबंधों से चिढ़ा ISIS, तस्वीर प्रकाशित कर बताया ईशनिंदा, शियाओं पर...

भारत-तालिबान संबंधों से चिढ़ा ISIS, तस्वीर प्रकाशित कर बताया ईशनिंदा, शियाओं पर हमले को उकसाया

Published on

काबुल

आईएसआईएस खोरसान ने अपनी प्रॉपगैंडा मैगजीन वॉयस ऑफ खोरासन ने तालिबान के रक्षा मंत्री के साथ एक भारतीय राजनयिक की तस्वीर प्रकाशित की है। इस तस्वीर में तालिबान के गैर मुस्लिमों के साथ सहयोग की निंदा की गई है। अफगानिस्तान में तालिबान और आईएसआईएस खोरसान आमने-सामने हैं। दोनों एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं और इस्लाम विरोधी होने के दावे भी कर रहे हैं। तालिबान का दावा है कि ISKP के लड़ाकों ने पाकिस्तान में शरण ली हुई है और वहीं से हमले कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान का दावा है कि तालिबान राज में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को पूरी छूट मिली हुई है।

भारत-तालिबान संबंधों की निंदा की
रेजोनेंट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले प्रकाशित हुई ISKP की प्रॉपगैंडा मैगजीन में ईरान और तालिबान से लेकर भारत तक सभी की आलोचना की गई थी। तालिबान के रक्षा मंत्री के साथ भारतीय राजनयिक जेपी सिंह की तस्वीर को लेकर ISKP ने कहा कि वह गैर मुस्लिमों के साथ मुस्लिमों के सहयोग को ईशनिंदा की तरह देखता है। जेपी सिंह भारत के वरिष्ठ राजनयिक हैं, जो अफगानिस्तान और ईरान (पीएआई) के लिए भारत के राजनयिक प्रभाग के प्रमुख हैं। उन्होंने ही तालिबान के साथ बातचीत में भारत का नेतृत्व किया है।

पाकिस्तान में शियाओं पर हमले के लिए उकसाया
खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में सांप्रदायिक हिंसा पर एक लेख में, ISKP ने मांग की कि जो लोग ISKP के उद्देश्य का समर्थन करते हैं, उन्हें संघर्ष में शियाओं के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहिए। कुर्रम के पाराचिनार में पिछले कुछ सालों में सबसे भयानक आतंकवादी हमला हुआ। इसमें कम से कम 40 लोग मारे गए और लगभग 100 या उससे ज़्यादा लोग घायल हुए। इनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे।

ISKP ने ट्रंप के बारे में क्या कहा
आईएसआईएस-खोरासन ने अपनी इसी मैगजीन में इमरान खान और मोहम्मद बिन सलमान के साथ ट्रंप की तस्वीर प्रकाशित की है। इस तस्वीर में तीनों को शासन करने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है क्योंकि वे आईएसकेपी के दुनिया के बारे में पूर्वाग्रही दृष्टिकोण के अनुसार फिट नहीं बैठते हैं। उसने सीरिया में भी आईएसआईएस के समर्थन की अपील की, जहां विद्रोही गुट पहले से ही बशर अल असद सरकार पर हमले कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...