18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य1100 की जगह 2500 आएंगे खटाखट, झारखंड में हेमंत सोरेन ने महिलाओं...

1100 की जगह 2500 आएंगे खटाखट, झारखंड में हेमंत सोरेन ने महिलाओं को दे दी बड़ी खुशखबरी

Published on

रांची

झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी! मंईयां सम्मान योजना के तहत अब उन्हें 2500 रुपये मिलेंगे। यह राशि दिसंबर से उनके खातों में आना शुरू हो जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार बजट में प्रावधान कर रही है। पहले यह राशि 1000 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। इस योजना का लाभ राज्य की 57 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि 11 दिसंबर से पैसा आना शुरू हो जाएगा।

योजना के लिए महिलाओं का रजिस्ट्रेशन जारी
महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सरकार बजट में इसके लिए ज़रूरी पैसे का इंतज़ाम कर रही है। इस महीने गरीब महिलाओं के खाते में 1000 रुपये की जगह 2500 रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार अभी भी ज़रूरतमंद महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर रही है। इसलिए लाभार्थियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। क्योंकि बड़ी संख्या में महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं। इससे पता चलता है कि इस योजना को लेकर महिलाओं में कितना उत्साह है।

11 सितंबर से महिलाओं के खाते में राशि जाएगी
महिलाओं के मन में इस योजना के पैसे कब मिलेंगे, इसे लेकर कई तरह के सवाल थे। लेकिन अब इस पर से पर्दा उठ गया है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 11 दिसंबर से महिलाओं के खातों में 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में खटाखट 2500 रुपये मिलने लगेंगे। यह खबर राज्य की महिलाओं के लिए वाकई एक बड़ी सौगात है। इससे उन्हें अपने परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this