8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized'बिश्नोई को बोलूं क्या', सलमान खान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध,...

‘बिश्नोई को बोलूं क्या’, सलमान खान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध, गैंगस्टर के नाम पर फिर दी धमकी

Published on

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ और टीवी शो ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग में व्यस्त है और अब एक्टर से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनके शूटिंग सेट पर कथित तौर पर एक अनजान व्यक्ति घुस गया। इसके बाद जब उस शख्स से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि बिश्नोई को बोलूं क्या। वहीं, पुलिस अब संदिग्ध शख्स को पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले गई है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
बताया जा रहा है कि पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात मुंबई के जोन-5 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की शूटिंग लोकेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति घुस आया। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत इस पर कार्रवाई की। अब उस शख्स को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, मुंबई पुलिस के मुताबिक, सलमान खान की ये शूटिंग दादर वेस्ट में चल रही थी, जहां एक फैन एक्टर की शूटिंग देखना चाहता था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ धक्कामुक्की की और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में लड़के ने बिश्नोई का नाम लिया, जिसके बाद गार्ड्स ने पुलिस को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, शख्स मुंबई का रहने वाला है हालांकि उससे जुड़ा अभी कुछ संदिग्ध नजर नहीं आ रहा है।

कई बार मिल चुकी हैं धमकियां
बता दें कि सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके सिक्योरिटी भी पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है। कुछ महीने पहले ही एक शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज भेजा था, जिसमें शख्स ने धमकी देते हुए उनसे 5 करोड़ की मांग की थी और माफी मांगी है। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की, तो पता चला कि शख्स झारखंड का था। हालांकि, बाद में शख्स ने कहा कि मैसेज गलती से चला गया था। बता दें कि अब अभिनेता को y+ सुरक्षा दी गई है और उनके बांद्रा स्थित घर और पनवेल में भी कड़ी सुरक्षा का इंतजाम है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...