21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'तीनों DNA एक...', बाबर, संभल हिंसा और बांग्लादेश का जिक्र कर बोले...

‘तीनों DNA एक…’, बाबर, संभल हिंसा और बांग्लादेश का जिक्र कर बोले CM योगी

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का माहौल बिगाड़ने के लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान वह समाज को बांटने वालों पर जमकर बरसे. योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रामकथा पार्क में रामायण मेला का उद्घाटन करते हुए कहा कि भगवान राम ने इस समाज को जोड़ने का काम किया था. उन्होंने पूरे समाज को जोड़ा था. सब को जोड़ा था. अगर हमने जोड़ने के कार्य को महत्व दिया होता तो सामाजिक विद्वेष को आगे बढ़ाने और समाज को तोड़ने की दुश्मनों की रणनीति को सफल नहीं होने देते तो ये देश कभी गुलाम नहीं होता. हमारे तीर्थस्थल अपवित्र नहीं होते.

उन्होंने कहा कि अगर हमने ऐसा किया होता तो चंद मुट्ठीभर आक्रांता आकर हमारे भारत पर कब्जे का दुस्साहस नहीं कर पाते. भारत के वीर योद्धा उन्हें रौंद डालते. लेकिन सामाजिक एकता में बाधा पैदा करने वाले लोग सफल रहे और उन्हीं के मंसूबों वाले जीन आज भी हैं. आज भी हैं, जो जाति के नाम पर राजनीति कर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने की कोशिश करते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुश्मन बगल के देश में कैसे-कैसे कृत्य कर रहे हैं. अगर किसी को गलतफहमी हो तो 500 साल पहले बाबर के एक सिपहसालार ने अयोध्या में जो किया था, जो काम संभल में किया गया. जो काम आज बांग्लादेश में हो रहा है. तीनों की प्रकृति, तीनों का डीएनए एक जैसा है. इसलिए गलतफहमी में मत रहना.

उन्होंने कहा कि अगर कोई ये सोचता है कि बांग्लादेश में हो रहा है, तो बता दूं कि यहां भी बांटने वाले तत्व मौजूद हैं जो पूरी तैयारी के साथ पहले से खड़े हैं. वे सामाजिक एकता को तोड़कर आपको बांटकर, काटने और बंटवाने का पूरा इंतजाम भी करके बैठे हैं. इन लोगों ने दुनिया के तमाम देशों में प्रॉपर्टी खरीदकर रखी है और जब भी भागने का समय आएगा, ये भाग जाएंगे और मरने वाले मरते रहेंगे.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...