21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यअगर शिंदे डिप्टी CM नहीं बनेंगे तो हममे से कोई मंत्री भी...

अगर शिंदे डिप्टी CM नहीं बनेंगे तो हममे से कोई मंत्री भी नहीं बनेगा: शिवसेना MLA उदय सामंत

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस आज शाम को शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में फडणवीस के अलावा दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. इस बीच एकनाथ शिंदे गुट से बड़ा बयान सामने आया है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता दीपक केसरकर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के तौर पर शिंदे शपथ लेंगे या नहीं. इसका ऐलान तो वही करेंगे. हम सभी ने शिंदे को बोला है कि अगर वह सरकार में नहीं रहेंगे तो शिवसेना से कोई नहीं रहेगा. हम चाहते हैं कि शिदें सरकार में रहें.

उन्होंने कहा कि इस पर शिंदे विचार कर रहे हैं. एकनाथ शिंदे पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की बातें सुनते हैं. अगर पीएम मोदी और अमित शाह से कोई मैसेज आ जाए तो शिंदे बात नहीं टालेंगे. वह मान जाएंगे.

निमंत्रण पत्र में शिंदे का नाम नहीं
​शपथ ग्रहण समारोह से पहले बीजेपी और एनसीपी के निमंत्रण पत्र पर विवाद हो गया है। बीजेपी के निमंत्रण पत्र में सिर्फ देवेंद्र फडणवीस का नाम है तो एनसीपी के निमंत्रण पत्र में अजित पवार और फडणवीस का नाम है। शिवसेना ने इस निमंत्रण पत्र पर आपत्ति जताी है। शिंदे गुट ने कहा कि अगर शिंदे नहीं हैं तो शिवसेना से कोई भी नहीं है।

वहीं, शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत ने कहा कि हम चाहते हैं कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लें. हमारे किसी विधायक को मुख्यमंत्री बनने की लालसा नहीं है. अगर शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बनते हैं तो हमें भी कोई मंत्रिपद नहीं चाहिए. हम में से भी कोई मंत्री नहीं बनेगा.

बता दें कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहेंगे. CM के रूप में फडणवीस की ये तीसरी पारी होगी. हालांकि, अब तक कैबिनेट को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है. बुधवार शाम तक पावर शेयरिंग फॉर्मूले पर बातचीत चलती रही. कई राउंड की मीटिंग हो गई है. सूत्र बताते हैं कि बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी में मंत्रिमंडल को लेकर लगभग सहमति बन गई है. सिर्फ बंटवारे और नामों का ऐलान होना बाकी है.

CM बनना चाहते थे एकनाथ शिंदे
चुनाव नतीजे आने के लगभग डेढ़ हफ्ते तक मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना रहा. बताया जा रहा था कि एकनाथ शिंदे दोबारा मुख्यमंत्री बनना चाहते थे. हालांकि, महायुति की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी अपना मुख्यमंत्री चाहती थी. हुआ भी ऐसा ही. आखिरकार बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री चुन लिया गया. हालांकि शिवसेना दोबारा एकनाथ शिंदे को ही सीएम बनाना चाहती थी. शिवसेना का तर्क था कि शिंदे सरकार की नीतियों की वजह से ही चुनाव में महायुति ऐसा प्रदर्शन कर सकी है.

अब एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया गया है. हालांकि, अभी तक साफ नहीं हुआ है कि वो गुरुवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे या नहीं. बताया जा रहा है कि शिंदे डिप्टी सीएम की पोस्ट के साथ-साथ गृह मंत्रालय भी चाह रहे थे. लेकिन गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही रहने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि शिंदे ने नाराज होकर साफ कर दिया था कि अगर गृह मंत्रालय नहीं मिलता है तो वो सरकार में शामिल नहीं होंगे. इस पर फडणवीस ने उनसे चर्चा भी की थी और भरोसा दिलाया था कि वो उनकी मांग पर आलाकमान से चर्चा करेंगे.

महाराष्ट्र की जनता को मूर्ख बना रही महायुति: कांग्रेस
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल गठन पर कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने महायुति पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महायुति महाराष्ट्र की जनता को मूर्ख बना रही है। 11 दिन बीत जाने के बाद भी वे मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाए हैं। अभी तक उन्होंने मंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के विभागों के बारे में फैसला नहीं किया है। यह निश्चित रूप से महाराष्ट्र की जनता के साथ मजाक है।

रमेश चेन्निथला ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी और महायुति की जीत पर कोई जश्न नहीं मना रहा है, क्योंकि लोग ऐसी सरकार नहीं चाहते हैं। इस चुनाव में बहुत सारी विसंगतियां हैं। हमने चुनाव आयोग को पहले ही अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। मुझे लगता है कि यह सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और जल्द ही आप भी यह बात समझ जाएंगे।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...