21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यहेमंत कैबिनेट विस्तार, JMM, कांग्रेस और RJD के 11 विधायकों ने ली...

हेमंत कैबिनेट विस्तार, JMM, कांग्रेस और RJD के 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है. उन्होंने तीनों गठबंधन पार्टियों (जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी) के 11 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है. उनके शपथग्रहण से पहले स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गई, जिन्होंने बाद में अन्य विधायकों को शपथ दिलाई.

हेमंत सोरेन सरकार में शामिल कांग्रेस के राधाकृष्ण किशोर को सबसे पहले मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. उन्होंने राज्य के छतरपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. यह विधायक के रूप में उनका चौथा टर्म है. वह कांग्रेस, जेडीयू और बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं. उनके शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई भी दी.

पहली बार मंत्री बने दीपक बिरुवा
झारखंड मुक्ति मोर्चा के दीपक बिरुवा ने दूसरे स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली. वह चाईबासा से विधायक चुने गए हैं और यह चौथी बार है जब उन्होंने चुनाव जीता है और विधानसभा पहुंचे हैं. इसके बाद जेएमएम के चमरा लिंडा ने शपथ ली. वह जेएमएम की टिकट पर बिशुनपुर से विधायक चुने गए हैं, और यह लगातार तीसरी बार है, जब उन्होंने चुनाव जीता है, लेकिन पहली बार मंत्री बने हैं.

आरजेडी के संजय प्रसाद बने मंत्री
चमरा लिंडे के बाद गठबंधन दलों में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के संजय प्रसाद यादव ने शपथ ली. यह पहली बार है जब वह मंत्री बने हैं. वह गोड्डा सीट से विधायक चुने गए हैं, और सीट से वह पहले भी चुनाव जीत चुके हैं. इसके बाद जेएमएम के रामदास सोरेन ने शपथ ग्रहण की. वह चंपाई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद भी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए थे. वह घाटिशिला से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं और दूसरी बार मंत्री बने हैं.

कांग्रेस के इरफान अंसारी भी बनाए गए मंत्री
कांग्रेस के इरफान अंसारी को भी हेमंत सोरेन कैबिनेट में शामिल किया गया है. वह कांग्रेस के विधायक हैं और पार्टी की टिकट पर वह जामताड़ा विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं. इरफान अंसारी को पिछली बार आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद भी मंत्री बनाए गए थे. जेएमएम कोटे से अल्पसंख्यक के रूप में हफीजुल हसन को भी मंत्री बनाया गया है.

जेएमएम विधायक ने उर्दू में शपथ ली
हफीजुल हसन ने अपने पिता के निधन के बाद 2021 के उपचुनाव में विधायक चुने गए थे. इसके बाद वह हेमंत सरकार में मंत्री भी रहे. यह तीसरी बार है जब वह लगातार तीसरी बार मंत्री बनाए गए हैं. उन्होंने उर्दू में शपथग्रहण की.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...