21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमुंबई में देवेंद्र फडणवीस का शपथ और पीएम मोदी को मिल गए...

मुंबई में देवेंद्र फडणवीस का शपथ और पीएम मोदी को मिल गए नीतीश, आखिर बिहार सीएम ने ऐसा क्या कहा?

Published on

पटना/मुंबई

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के तौर पर देंवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश भर के एनडीए नेताओं का मुंबई में जमावड़ा लगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने भी इस समारोह में शिरकत की। शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की पीएम मोदी से मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने दोनों नेताओं को स्पेशल अटेंशन भी दिया। इनमें आपस में कुछ बातें भी हुई।

पीएम मोदी से मिले सीएम नीतीश
वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी मंच पर पहुंचे तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बगल में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू खड़े थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले नीतीश कुमार से हाथ मिलाया, इसके बाद पीएम मोदी से नीतीश कुमार ने कुछ कहा। इसके अगले ही सेकेंड पीएम मोदी फिर चंद्रबाबू नायडू की ओर मुखातिब हो गए। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से हाथ मिलाने के दौरान पीएम कुछ देर के लिए दोनों के पास रूक गए। दोनों से उन्होंने कुछ बातें भी कीं। इसके बाद वो आगे बढ़ गए।

अक्सर स्पेशल अटेंशन देते हैं पीएम मोदी
दरअसल, किसी भी मंच पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू होते हैं तो प्रधानमंत्री स्पेशल अंटेशन देते हैं। इसलिए पीएम मोदी और नीतीश कुमार के साथ चंद्रबाबू नायडू का मिलना खास हो जाता है। केंद्र सरकार में दोनों ही एनडीए के पार्टनर हैं और दोनों की पार्टियों के पास 28 सांसद हैं। जिसमें टीडीपी के 16 और जेडीयू के पास 12 सांसद हैं। जो केंद्र की सरकार की स्थिरता के लिए जरूरी है।

तीनों नेताओं को पता है इम्पॉर्टेंस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू इस बात से वाकिफ हैं कि केंद्र की सरकार के लिए उनका इम्पॉर्टेंस क्या है। एक समय में दोनों नेता (नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू) पीएम मोदी के मुखर विरोधी रहे हैं। फिलहाल, दोनों नेता केंद्र की सरकार में हिस्सेदार हैं, जिसका नेतृत्व पीएम मोदी कर रहे हैं।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...