14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान ने J-35 की खरीद पर लगाई मुहर, जानें कैसे भारत की...

पाकिस्तान ने J-35 की खरीद पर लगाई मुहर, जानें कैसे भारत की टेंशन बढ़ाएगा चीन का यह हवाई योद्धा

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान ने अपनी हवाई शक्ति में सुधार के लिए चीन से J-35 लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दे दी है। इस विमान के पाकिस्तानी वायु सेना में शामिल होने से भारत की टेंशन बढ़ सकती है। J-35 चीन का पांचवीं पीढ़ी का दूसरा लड़ाकू विमान है। J-35 को एफसी-31 गिर्फ़ाल्कन के नाम से भी जाना जाता है। चीन ने पहली बार इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान को झुहाई एयर शो में प्रदर्शित किया था। चीन का दावा है कि यह लड़ाकू विमान ताकत में अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान के बराबर है। हालांकि, चीन ने J-35 ने ताकत को अभी तक सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित नहीं किया है।

पाकिस्तान ने J-35 की खरीद को मंजूरी दी
रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने कथित तौर पर J-35 लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसकी डिलीवरी अगले 24 महीनों के भीतर शुरू होने की उम्मीद है। इससे पाकिस्तानी वायु सेना की ताकत में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक पाकिस्तान में आधिकारिक स्रोतों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद यह माना जा रहा है कि भारत का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान इस विमान को खरीदने की मंजूरी दे सकता है। खुद पाकिस्तानी वायु सेना ने कहा है कि वह चीन से J-35 की खरीद को लेकर बातचीत कर रहा है।

चीन में ट्रेनिंग ले रहे पाकिस्तानी पायलट
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ज़हीर अहमद बाबर ने 2024 की शुरुआत में संकेत दिया था कि J-35 जल्द ही पाकिस्तान के शस्त्रागार में शामिल हो जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी पायलटों ने पहले ही चीन में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और खुद को लड़ाकू विमान की उन्नत प्रणालियों और परिचालन क्षमताओं से परिचित करा रहे हैं। इस अधिग्रहण को व्यापक रूप से क्षेत्र में भारत की बढ़ती तकनीकी बढ़त का मुकाबला करने की पाकिस्तान की व्यापक रणनीति के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

पाकिस्तानी वायु सेना की बढ़ेगी ताकत
J-35 से PAF के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। यह विमान पुराने F-16 और मिराज विमानों की जगह लेगा, जो दशकों से पाकिस्तान की हवाई सेना की रीढ़ बने हुए हैं। अपनी स्टील्थ क्षमताओं और अगली पीढ़ी के एवियोनिक्स के साथ, J-35 पाकिस्तान की हवाई रक्षा को बहुत ज़रूरी बढ़ावा दे सकता है। हालांकि, इस निर्णय की आलोचना भी हुई है। घरेलू रक्षा विश्लेषकों ने कार्यक्रम के वित्तीय खर्च के बारे में चिंता जताई है, खासकर पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए। पांचवीं पीढ़ी के विमानों का मेंटीनेंस भी पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बन सकता है।

भारत की टेंशन बढ़ाएगा J-35
पाकिस्तान का J-35 भारत की टेंशन बढ़ा सकता है। यह विमान स्टील्थ क्षमताओं से लैस है। ऐसे में इसे सामान्य रडार से डिटेक्ट करना काफी मुश्किल होगा। अभी तक J-35 की खूबियों के बारे में भी कुछ पता नहीं है। ऐसे में पाकिस्तानी वायु सेना के लिए भारत को चौंकाने का एक मौका मौजूद है। भारतीय वायु सेना में अभी तक एक भी पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान नहीं है। भारत खुद के AMCA प्रोग्राम पर काम कर रहा है, जो अब भी विकास की अवस्था में ही है। ऐसे में भारत के लिए पाकिस्तान से खतरा और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...