21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश के हरदोई में चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म की...

उत्तर प्रदेश के हरदोई में चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, 2 गिरफ्तार

Published on

हरदोई,

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में तीन युवकों द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ कार में दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार दलित छात्रा के स्कूल जाते वक्त मोहल्ले के ही रहने वाले रिजवान नाम के युवक ने छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बिठाया. लेकिन रिजवान छात्रा को स्कूल छोड़ने की बजाय अपने साथ सीतापुर ले गया. जहां किशोरी को इधर-उधर घुमाने के बाद वापस हरदोई लौटते समय अपने साथियों के साथ मिलकर चलती कार में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की भी कोशिश की.

पीड़ित छात्रा किसी तरह बचकर घर पहुंची और घर वालों को पूरी बात बताई. जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पुलिस थाने पहुंचे. जहां छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट ,छेड़खानी और दलित उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज किया. वहीं, इसके बाद रिजवान और उसके एक साथी को गिरफ्तार भी कर लिया. हालांकि, पुलिस अभी तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है.

शोर मचाने पर घर से कुछ दूरी पर छोड़कर भागे
पुलिस के मुताबिक रिजवान कन्हई पुरवा का रहने वाला है. जबकि मोहम्मद शाद मोमीनाबाद मोहल्ले रहने वाला है. पुलिस ने दोनों को 15 वर्षीय नाबालिग दलित छात्रा के साथ चलती कार में दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक रिजवान ने अपने दो अन्य साथियों के साथ एक टॉकीज में छात्रा को फिल्म दिखाई और उसके बाद वहीं घूमता रहा. इसके बाद हरदोई वापस आते समय आरोपियों ने उसके साथ चलती कार में जबरदस्ती करने की कोशिश की तो छात्रा कार के अंदर ही शोर मचाने लगी.जिसके बाद तीनों आरोपी छात्रा को घर से कुछ दूर पहले उतारकर फरार हो गए. घर लौटने पर पीड़ित छात्रा ने परिजनों को पूरी वारदात से अवगत कराया. मामले में शिकायत के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...