21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'संभल, अयोध्या और बांग्लादेश में हिंसा करने वालों का DNA एक है…',...

‘संभल, अयोध्या और बांग्लादेश में हिंसा करने वालों का DNA एक है…’, सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने संभल ह‍िंसा पर बड़ा बयान द‍िया है। CM गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और उन्होंने संभल में उपद्रवियों से हमदर्दी जताने वालों पर तीखा हमला बोला. सीएम योगी ने यहां रामायण मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि संभल, अयोध्या और बांग्लादेश में हिंसा करने वालों का डीएनए एक ही है।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा, “याद करो 500 साल पहले बाबर के आदमी ने अयोध्या कुंभ में क्या किया था। संभल में भी यही हुआ था और बांग्लादेश में भी वही हो रहा है। तीनों की प्रकृति और उनका डीएनए एक ही है। अगर कोई इस पर विश्वास करता है बांग्लादेश में हो रहा है तो वही तत्व यहां भी आपको सौंपने के इंतजार में हैं। उन्होंने सामाजिक एकता को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बारे में बात करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास विदेश में संपत्ति है। यहां कोई संकट आएगा तो वे भाग जाएंगे और दूसरों को यहां मरने के लिए छोड़ देंगे।”

गौरतलब है कि संभल में हिंसा और उपद्रवियों पर गोली चलाने को लेकर विपक्ष हमलावर है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मारे गए युवकों को बेकसूर बताया है। सपा ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है। भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि बहराइच हो या संभल, सपा हमेशा दंगाइयों और उपद्रवियों के साथ खड़े दिखती है।

संभल हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर लगाए जाएंगे
वहीं, दूसरी ओर संभल जिला प्रशासन 24 नवंबर को जिले में हुई हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर आज लगाएगा। संभल के जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने पीटीआई भाषा को बताया, “24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद 400 से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है और अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।” उन्होंने बताया, “अब तक 400 से अधिक लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। आज पोस्टर लग जाएंगे। आज ही दोपहर तीन बजे शांति समिति की बैठक है जिसमें हम हर किसी से स्थिति पर चर्चा करेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि कितने लोगों के पोस्टर लगेंगे उन्होंने कहा, “अभी हम डिजाइनिंग कर रहे हैं और इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 400 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है और जो पकड़े जा चुके हैं, उन्हें छोड़कर बाकी लोगों के पोस्टर लगाए जाएंगे।” यह पूछे जाने पर कि आज कितने बजे पोस्टर लगाए जाएंगे, उन्होंने कहा, “मैं आपको समय नहीं बता सकता, लेकिन इसे लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।” यह पूछे जाने पर कि क्या इस मामले में विदेशी फंडिंग की भी बात सामने आ रही है, उन्होंने कहा कि किसी भी चीज से इनकार नहीं किया जा सकता। अभी जांच चल रही है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...