21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री ने कितनी बायोलॉजी पढ़ी मैं नहीं जानता! सीएम योगी के DNA...

मुख्यमंत्री ने कितनी बायोलॉजी पढ़ी मैं नहीं जानता! सीएम योगी के DNA वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार

Published on

कानपुर:

यूपी के कानपुर से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डीएनए वाले बयान को लेकर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि मुझे नहीं पता मुख्यमंत्री कितना साइंस जानते हैं। उन्होंने कितनी बायोलॉजी पढ़ी है, मैं नहीं जनता। लेकिन मैं उनसे निवेदन करना चाहता हूं कि बार-बार डीएनए की बात ना करें। उन्होंने कहा कि यदि डीएनए कि बात करते हैं, तो मैं भी अपना डीएनए और हम सब अपना डीएनए चेक कराना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरा निवेदन है कि डीएनए की बात मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती है। संत और योगी होकर, भगवा पहनने के बाद उन्हें डीएनए की बात नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं कानपुर के उन कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं को बधाई देना चाहता हूं। जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करके सीसामऊ विधानसभा सीट को जिताने का काम किया।

निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे
सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को पूर्व सांसद राजाराम पाल के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन्होंने वोट की डकैती की उसे लूटा, उन्होंने जानबूझ कर संभल की घटना कराई। प्रशासन चाहता तो यह घटना नहीं होती। नियत साफ होती तो पांच जाने नहीं जाती। बहराइच में इनके ही विधायक ने कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई थी।

वोट की लूट से ध्यान हटाने के लिए हुई संभल हिंसा
अखिलेश यादव ने कहा कि पहले सर्वे हुआ तो वकील, प्रशासन समेत दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे, और किसी ने कोई रुकावट नहीं की। जानबूझ कर दोबारा सर्वे कराया गया। दोबारा सर्वे कराने के लिए नारे लगाते हुए गए थे। नारे लगाने वाले कौन सी सर्वे की टीम के लोग थे। यह इस लिए हो रहा है कि यह लोग वोट की चोरी से बचना चाहते हैं। प्रशासन ने जो वोट की लूट की थी, उससे ध्यान हटाने के लिए संभल हिंसा हुई है।

मतदाताओं ने लोकतंत्र बचाने का काम किया
सपा मुखिया ने कहा कि सीसामऊ सीट पर जितने भी हमारे मतदाता थे। उन्होंने लोकतंत्र बचाने का काम किया है। कभी हमने आप ने नहीं सोचा होगा कि नंगी रिवाल्वर लेकर वोट से रोका जाएगा। उन महिलाओं की बाहदुरी और समाजवादियों की हिम्मत की वजह से सपा ने जीत दर्ज की। लोकतंत्र में वोट डालना हमारा मौलिक अधिकार है, उससे वंचित करने का काम किया गया।

जनता हटाने का काम करेगी
अखिलेश यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग खोखले हो गए हैं। यदि खोखले नहीं होते तो जनता का उन्हें साथ मिलता। उन्हें पता था कि जनता का समर्थन उनके साथ नहीं है। इस लिए पुलिस प्रशासन की ताकत पर चुनाव जीतना चाहा। परिणाम चाहे जो भी आए हों, लेकिन बीजेपी इन चुनावों में हारी है। प्रशासन और अपनी सरकार की ताकत पर परिणाम अपने पक्ष में किया है। जब कभी भी यूपी का चुनाव होगा, तो जनता इनको हटाने का काम करेगी।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...