21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यएकनाथ शिंदे से हाथ मिलाते ऐसा क्या बोले पीएम मोदी? लगने लगे...

एकनाथ शिंदे से हाथ मिलाते ऐसा क्या बोले पीएम मोदी? लगने लगे ठहाके, जनता का जोश भी हुआ हाई

Published on

मुंबई\नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह टीम राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। वहीं शपथ समारोह के दौरान मंच पर गजब का नजारा देखने को मिला। दरअसल जब एकनाथ शिंदे शपथ लेकर लौटे तो पीएम मोदी से हाथ मिलाया। इस दौरान पीएम ने अपने दोनों हाथों से शिंदे का हाथ थपथपाते हुए गर्मजोशी से बधाई दी। साथ ही कुछ ऐसा कहा कि दोनों ठहाके लगाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद महाराष्ट्र के राज्यपाल भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। यह देखकर जनता का जोश भी हाई हो गया।

एक्स पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस को बधाई। राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार को बधाई। उन्होंने कहा कि यह टीम अनुभव और गतिशीलता का मिश्रण है और यह इस टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण है कि महायुति को महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जनादेश मिला है।

तीनों नेताओं को बधाई
बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार शाम एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में, जबकि सहयोगी एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पीएम मोदी ने कहा कि यह टीम राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। मैं महाराष्ट्र में विकास को आगे बढ़ाने में केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं।

दो सप्ताह बाद हुआ शपथ समारोह
शपथ ग्रहण समारोह 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब दो सप्ताह बाद मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित फडणवीस (54) तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने फडणवीस और शिंदे तथा पवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...