21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्ययूपी मे शादी में विदाई के वक्त को मां को आया हार्ट...

यूपी मे शादी में विदाई के वक्त को मां को आया हार्ट अटैक, बेटी की डोली के साथ उठी मां की अर्थी

Published on

सुल्तानपुर:

सुल्तानपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को बेटी का हाथ पिला करने के बाद बेटी को बिदा करते समय कोहराम मच गया। बेटी की बिदाई के दुखदाई पल को मां बर्दाशत नहीं कर पाई। हृदयगति रुकने से उसकी मौत हो गई। ऐसे में जिस घर में कुछ समय पहले ढोल नगाड़ों के साथ बिदाई के गीत गाए जा रहे थे वहां मातम पसर गया। बेटी भी रोटी बिलखती मायके से ससुराल चली गई है।

ये पूरा मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अमिलिया सिकरा गांव का है। जहां बुधवार को जयराम शर्मा के बेटी अर्चना की बारात आई थी। यहां हंसी खुशी सारे वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। गुरुवार की सुबह जब बेटी को बिदाई के लिए लाया गया इसी बीच दुल्हन की मां नन्हका (65) चक्कर खाकर गिर पड़ी। आनन फानन में परिवारीजन नन्हका को लेकर सीएचसी जयसिंहपुर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता ने दिल पर पत्थर रख किया बेटी को विदा
मां की मौत की सूचना से दुल्हन रंजना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता ने कलेजे पर पत्थर रखकर बेटी को बिदा किया। बेटी की बिदाई के बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे तो गांव में भी सन्नाटा पसर गया। जिस द्वार पर कुछ घंटे पहले खुशियों का माहौल था, हंसी खुशी लोग शादी निपटाने में लगे थे वहां अब मातम छा गया है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...