21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यपिता की डांट से डिप्रेशन में आया 10 वीं का छात्र! बिल्डिंग...

पिता की डांट से डिप्रेशन में आया 10 वीं का छात्र! बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर जाकर खुद के सिर में मारी गोली

Published on

आगरा

उत्तर प्रदेश आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र में एक 16 साल के लड़के ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लड़के का पिता से रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। इस पर पिता ने उसे डांटा था। दोनों के बीच कहासुनी भी हो गई। इसके बाद पिता ड्यूटी पर चले गए। दोपहर के बाद लड़का बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़का 10वीं कक्षा का छात्र था।

मूलरुप से इटावा के रहने वाले मुन्नालाल फायर सर्विस में कर्मचारी हैं। उनका बेटा अभिनव मौर्या 10 कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार बुधवार को उसने 2 हजार रुपये अपनी बड़ी बहन को ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। मगर रुपये बहन तक नहीं पहुंचे। इस पर पिता की उसके साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद मुन्नालाल अपनी ड्यूटी पर चले गए। पिता की डांट फटकार उसे इतनी बुरी लग गई कि वह तमंचा लेकर आया और बिल्डिंंग की तीसरी मंजिल पर जाकर सिर में गोली मार ली। परिजन उसे एसएन मेडिकल कालेज में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

3 बहनों में अकेला था भाई
मुन्नालाल फायर सर्विस विभाग के सरकारी क्वाटर्स की तीसरी मंजिल में फ्लैट संख्या बी-17 में रहते हैं। उनकी 3 बेटियां और एक बेटा था। बड़ी बेटी दिल्ली मेें रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही है। जबकि दो बेटियां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। बेटा अभिनव मौर्या 10 कक्षा का छात्र था। अभिनव ने 2 हजार रुपये अपनी बड़ी बहन को ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। जो कि उसके पास नहीं पहुंचे थे। इस बात पर पिता और पुत्र में कहासुनी हो गई थी।

अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए
अभिनव की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को इसका बिलकुल एहसास नहीं था कि अभिनव ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा। थाना नाई की मंडी प्रभारी सुभाष चंद्रा ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लड़का डिप्रेशन में आ गया था। इसके बाद उसने सुसाइड किया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अब पिता उसके शव को इटावा अपने पैतृक गांव ले गए हैं। जहां उसका दाह संस्कार किया जाएगा।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...