11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedइवेंट का हवाला देकर किया किडनैप, मांगी 20 लाख फिरौती, कॉमेडियन सुनील...

इवेंट का हवाला देकर किया किडनैप, मांगी 20 लाख फिरौती, कॉमेडियन सुनील पाल ने सुनाई आपबीती

Published on

कॉमेडियन सुनील पाल 2 दिसंबर को मिसिंग हो गए थे. इस बात को लेकर कॉमेडियन की पत्नी ने पुलिस में कम्प्लेंट दर्ज करवाई थी. 24 घंटे से सुनील पाल से कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद पत्नी ने ये एक्शन लिया था. थोड़ी देर बाद जब पुलिस एक्शन में आई तो पता चला कि सुनील 3 दिसंबर को घर लौट आएंगे. घर लौटने के बाद सुनील ने पूरा वाकया बताया.

सुनील ने पूरी बात बताई
सुनील ने आपबीती सुनाई. कहा कि वो किडनैप हो गए थे. किसी इवेंट के लिए वो दिल्ली आए थे. किडनैपर्स ने उन्हें दिल्ली के बॉर्डर से किडनैप किया था. इंडिया टुडे संग बातचीत में सुनील ने कहा- एक इवेंट का मुझे इनवाइट आया था. जहां मुझे पहुंचना था. इवेंट का हवाला देकर मुझे किडनैप किया गया. किडनैपर्स ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. पर जब उन्होंने किसी तरह 7.5 लाख रुपये इकट्ठे कर लिए तो उन्होंने मुझे छोड़ दिया. इसी के साथ सुनील ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो कॉमेडियन के किडनैपिंग को लेकर कह रहे थे कि ये सब पब्लिसिटी स्टंट था.

पूरा वाकया बताते हुए सुनील ने कहा- किसी अमित नाम के शख्स की मेरे पास कॉल आई थी. हरिद्वार में वो चाहता था कि मैं आकर परफॉर्म करूं. डील कन्फर्म करने के लिए इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने मेरे खाते में पैसे भी डाल दिए थे. 2 दिसंबर को मैंने दिल्ली में लैंड किया और स्नैक्स खाकर मैं इवेंट के लिए रवाना हो गया. इस मौके पर एक फैन की तरह वो शख्स आया और मेरे साथ फोटो क्लिक कराने के नाम पर मुझे गाड़ी के अंदर धक्का दे दिया और वहां से निकल गया.

सुनील से मांगे 20 लाख रुपये
“उन्होंने मेरी आंखों पर काली पट्टी बांध दी थी. मुझे वो डबल स्टोरी घर में लेकर गए और वहां और भी लोग मौजूद थे. मुझे डराया, धमकियां दीं और 20 लाख रुपये की डिमांड की. मैंने उनसे कहा कि मैं अपना ATM कार्ड लेकर नहीं आया हूं तो उन्होंने मेरे से बार्गेनिंग करनी शुरू की. बाकी के पैंत्रे अपनाए. मेरे फोन ले लिया. मुझे कहा कि मैं अपने दोस्तों से बात करूं और पैसा इकट्ठा करूं. जब उनके पास ठीकठाक पैसा आ गया तो उन्होंने मुझे अगले दिन छोड़ दिया. 20 हजार मुझे फ्लाइट के लिए दिए, जिससे मैं टिकट लेकर घर वापस जा सकूं.”

“उन लोगों ने मुझे कोई चोट नहीं पहुंचाई. पर मेरी मानसिक स्थिति पर इसका बुरा असर पड़ा है. पहले मैंने सोचा कि पब्लिक में आकर इसके बारे में बात न करूं, पर मेरी पत्नी पुलिस को कॉन्टैक्ट कर टुकी थीं, जिसकी वजह से मुझे आगे आकर ये स्टोरी शेयर करनी पड़ रही है. उन लोगों ने मुझे सड़क किनारे छोड़ दिया था. ऑटो और मेट्रो लेकर मैं दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. पुलिस को मैंने अपना बयान दिया, वो इस मामले पर छानबीन कर रही है. किडनैपर्स ने सारा कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर दिया है और कोई सबूत नहीं छोड़ा है.”

किडनैपर्स के पास थी पर्सनल जानकारी
“उन लोगों ने मेरे बच्चे का स्कूल, मां का पता सब लिया, जिसकी वजह से मुझे परिवार को लेकर चिंता होने लगी थी. मुझे इस वाकया ने हिला दिया है. देश में कड़ी सुरक्षा लोगों को मिले मैं अब बस उसी की कामना करता हूं. मैं मेंटल ट्रॉमा से जूझ रहा हूं. कुछ लोगों का कहना है कि ये मेरा पब्लिसिटी स्टंट था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं. मेरे दोस्तों के पास पैसा भेजने के रिकॉर्ड हैं. पुलिस रिपॉर्ट हुई है. अगर ये बात फेम की होती तो हम पुलिस को इनवॉल्व नहीं करते. मैं जिंदा हूं, इसके लिए ग्रेटफुल हूं. वही मेरे लिए इस समय मैटर करता है.” सुनील ने बताया कि किडनैपर्स ने कई अकाउंट्स का इस्तेमाल किया, पैसे निकालने के लिए. जिसकी वजह से पुलिस मुझे लोकेट कर पाई है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...