24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'किसी की जान बचाने के लिए…', सुखबीर सिंह बादल ने लिखा भावुक...

‘किसी की जान बचाने के लिए…’, सुखबीर सिंह बादल ने लिखा भावुक पोस्ट, इन दो पुलिस अधिकारियों को बताया हीरो

Published on

नई दिल्ली

पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने अपनी जान को जोखिम में डालकर उनकी जान बचाने वाले दो पुलिस अधिकारियों को गले से लगा लिया। उन्होंने इस बारे में एक भावुक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना कोई आसान बात नहीं है।

सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘किसी की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना आसान बात नहीं है। एएसआई जसवीर सिंह और एएसआई हीरा सिंह, दोनों प्रकाश सिंह बादल सबा के दिनों से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। मैं और मेरा परिवार कल उनके द्वारा दिखाए गए साहस और वफादारी का बदला नहीं चुका सकते। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और सारी खुशियां प्रदान करें।’

सुखबीर सिंह बादल पर हुआ हमला
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल उस समय बाल-बाल बच गए जब खालिस्तानी आतंकवादी नारायण सिंह चौरा ने स्वर्ण मंदिर के एंट्री गेट पर उन पर गोलियां चला दीं, जहां वह और उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी सुखदेव सिंह ढींडसा व्हीलचेयर पर बैठकर ‘सेवादार’ के तौर पर काम करके ‘तनखाह’ भुगत रहे हैं। चौरा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। सुबह करीब 9.30 बजे चौरा सुखबीर से कुछ ही मीटर की दूरी पर था, तभी उसने पिस्टल निकाल ली और इससे पहले कि वह गोली चला पाता, सुखबीर के इर्द-गिर्द ‘मुफ्ती’ के तौर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादी को काबू कर लिया और गोली खुले में चल गई।

चौरा पर करीब 30 मामले दर्ज हैं। इसमें 8 मई 2010 को अमृतसर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में विस्फोटक अधिनियम के तहत दर्ज एक मामला भी शामिल है। चौरा को 28 फरवरी 2013 को तरनतारन के जलालाबाद गांव से अरेस्ट किया गया था और वह जमानत पर बाहर था। पुलिस के अनुसार, चौरा 1984 में पाकिस्तान चला गया था और आतंकवाद के शुरुआती दौर में पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेपों की तस्करी में अहम भूमिका निभाई थी।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...