24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ : 'BJP छोड़ो या मरो', नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों की...

छत्तीसगढ़ : ‘BJP छोड़ो या मरो’, नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों की कर दी हत्या, कार्यकर्ताओं को दी खुली धमकी

Published on

नई दिल्ली

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बीते दिनों किडनैप किए गए दो पूर्व सरपंचों की हत्या कर दी है। गुरुवार सुबह सुखलु फरसा और सुखराम अवलम के शव जिले में अलग-अलग जगहों पर मिले। दोनों का बुधवार को किडनैप किया गया था। फरसा की बेटी ने कल रात एक वीडियो जारी कर उनकी जिंदगी की गुहार लगाई थी, लेकिन उसे जो वापस मिला वह उनका गला कटा हुआ शव था। सुखलु फर्सा के शव के साथ नक्सलियों ने एक वार्निंग भी जारी की और बताया कि उन्हें कई बार भारतीय जनता पार्टी से दूरी बनाने के लिए कहा गया लेकिन बात नहीं मानी।

फरवरी 2023 से बस्तर में 11 बीजेपी पदाधिकारियों और तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। नक्सलियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि अगर वे पार्टी नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें भी मार दिया जाएगा। इस साल मार्च में करीब 43 बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस सिक्योरिटी दी गई थी। फरसा 2004 और 2009 तक आडवाड़ा-बिरियाभूमि गांव के सरपंच और भैरमगढ़ में बीजेपी किसान मोर्चा के ब्लॉक स्तरीय प्रमुख थे।

बीजेपी से संबंध रखने पर फरसा की हत्या
बुधवार की शाम को उन्हें आडवाड़ा से उस समय अगवा कर लिया गया था, जब वे 7 किमी दूर नक्सलियों के गढ़ भैरमगढ़ में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। यह क्षेत्र बीजापुर जिले से लगभग 50 किमी और रायपुर से 400 किमी दूर है। फरसा अपनी पत्नी के साथ थे जब तीन नकाबपोश लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें जंगल में खींच लिया। परिवार को भरोसा नहीं था कि किडनैप करने वाले नक्सली हैं, इसलिए उनकी बेटी ने रिहाई के लिए एक वीडियो जारी कर अपील की। उनके शव के पास एक पर्चा छोड़ा गया और उस पर लिखा था कि बीजेपी से संबंध रखने पर फरसा की हत्या की।

नक्सलियों ने दी थी दो-तीन बार वॉर्निंग
नक्सलियों ने पर्चे में कहा था, ‘उसे नक्सलियों ने दो-तीन बार चेतावनी दी थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। चौथी बार पीएलजीए ने उसे मौत की सजा दी। हम बीजेपी कार्यकर्ताओं से पार्टी छोड़ने के लिए कहते हैं, नहीं तो उन्हें मौत की सजा दी जाएगी। यह एक चेतावनी है।’ इसके अलावा, करीब 20 किलोमीटर दूर कादर गांव के पास सड़क किनारे एक और पूर्व सरपंच सुखराम अवलम का शव मिला। वह बुधवार से लापता थे। बाजार से लौटते वक्त दो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और जंगल में ले गए। उनके शव पर भी एक पर्चा चिपका हुआ मिला था। इसमें कहा गया कि गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने सुखराम की हत्या की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर लिया। अकेले बीजापुर में इस साल नक्सलियों द्वारा कम से कम 25 लोगों की हत्या कर दी है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...