24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: मिड-डे मील खाकर बीमार हुए जिला परिषद स्कूल के 70 स्टूडेंट्स,...

महाराष्ट्र: मिड-डे मील खाकर बीमार हुए जिला परिषद स्कूल के 70 स्टूडेंट्स, अस्तपाल में भर्ती

Published on

चंद्रपुर,

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सावली तहसील के पारडी गांव के जिला परिषद स्कूल में दोपहर के मिड-डे मील (दोपहर का भोजन) के वक्त खिचड़ी खाने से 70 स्टूडेंट्स की हालत खराब हो गई. बीमार हुए सभी विद्यार्थियों को गांव के हॉस्पिटल सांवली में भर्ती कराया गया है. इस स्कूल में कुल 133 स्टूडेंट्स हैं. सभी प्रभावित छात्र क्लास 1 से 7 तक के हैं. खाना बनाने वाली महिला को भी भोजन का असर हुआ है. सभी का इलाज चल रहा है. शिक्षा विभाग की टीम और पुलिस आगे की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, कुल 8 डॉक्टर्स की टीम इन सभी छात्रों पर नजर बनाए हुए हैं.

सूबे में पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
पिछले दिनों अक्टूबर में ठाणे जिले में मिड-डे मील खाने से स्कूली बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है. मंगलवार को एक निजी स्कूल में मिड-डे मील कार्यक्रम के तहत परोसा गया भोजन खाने के बाद 38 बच्चे बीमार पड़ गए. यह जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने दी है. अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दोपहर के भोजन के बाद बच्चों को चक्कर आने, जी मिचलाने, सिर दर्द और पेट में दर्द की शिकायत के बाद कलवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...