24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यसपा विधायक की बेटी से अपने बेटे की शादी करना BSP नेता...

सपा विधायक की बेटी से अपने बेटे की शादी करना BSP नेता को पड़ा भारी! मायावती ने पार्टी से निकाला

Published on

लखनऊ/रामपुर ,

पांच बार रामपुर के बसपा जिला अध्यक्ष रहे सुरेंद्र सागर को पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सिर्फ इसलिए निकाल दिया, क्योंकि उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त की बेटी से अपने बेटे की शादी कर दी. त्रिभुवन दत्त भी कभी बसपा से सांसद विधायक रह चुके हैं. लेकिन अब सपा के विधायक हैं.

हाल में ही सपा चीफ अखिलेश यादव भी त्रिभुवन दत्त के घर अंबेडकर नगर गए थे. अब मायावती ने न सिर्फ सुरेंद्र सागर को पार्टी से निकाल दिया है, बल्कि रामपुर के जिला अध्यक्ष प्रमोद सागर को भी हटा दिया है. सुरेंद्र सागर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं. जिला प्रभारी रहे ज्ञान प्रकाश बौद्ध को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

दरअसल, बरेली मंडल में सुरेंद्र सागर बसपा के बड़े नेता माने जाते हैं और वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. साल 2022 में मिलक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि, सुरेंद्र सागर का कहना है कि उन्होंने कोई अनुशासनहीनता नहीं की. सिर्फ अपने बेटे अंकुर की शादी समाजवादी पार्टी के सपा विधायक त्रिभुवन दत्त की बेटी से की है.

इससे पहले मुनकाद अली के बेटे की शादी में शामिल होने की वजह से नवंबर में पूर्व मंडल प्रधान प्रभारी प्रशांत गौतम को भी मायावती ने निकाल दिया था .दरअसल, बसपा के प्रभावशाली कॉर्डिनेटर मुनकाद अली की बेटी पूर्व सांसद कादिर राणा की बहू हैं और इस उपचुनाव में मीरापुर से वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी हैं.

ऐसे में बसपा ने मुनकाद अली के बेटे की शादी में शामिल हुए लोगों को पार्टी से निकला था, क्योंकि तब विधानसभा के उपचुनाव होने थे और बसपा को शक था कि मुनकाद अली के बेटे की शादी में सपा की प्रत्याशी भी पहुंच सकती हैं और समाजवादी पार्टी के नेता भी पहुंच सकते हैं, इसलिए किसी भी तरह के मेलजोल को पार्टी सार्वजनिक तौर पर बर्दाश्त नहीं करेगी. उस वक्त तक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें बसपा के मेवालाल गौतम ने नेताओं से इस शादी में शामिल न होने की गुजारिश की थी.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...