16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका तक पहुंचा AI Scam, FBI ने शेयर किए सेफ्टी टिप्स, सोशल...

अमेरिका तक पहुंचा AI Scam, FBI ने शेयर किए सेफ्टी टिप्स, सोशल मीडिया का भी हुआ जिक्र

Published on

AI Scam के बारे में तो आपने सुना होगा। अब इसको लेकर हर कोई चिंतित है। यही वजह है कि अमेरिका की इंटेलिजेंस और इंवेस्टिगेशन एजेंसी FBI भी ऐसे स्कैम से चिंतित है। FBI की तरफ से यूजर्स को हिदायत दी गई है। साथ ही बताया गया है कि आप किस प्रोसेस को फॉलो करके ऐसे स्कैम से बच सकते हैं। साइबर ठग AI का इस्तेमाल फोटो, वीडियो और यहां तक कि आाज तक नकली बना रहे हैं।

फेक वॉयस क्रिएशन की मदद से लोगों से पैसे ठगे जा रहे हैं। अब ऐसे मामलों का आना आम बन चुका है। साइबर ठग AI की मदद से फेक कंटेंट बनाते हैं। AI के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए इन टिप्स को इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। FBI का कहना है कि सीक्रेट वर्ड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके पास सीक्रेट वर्ड होंगे तो आप उनका इस्तेमाल कर फेक और असली वीडियो की पहचान कर पाएंगे।

तस्वीर की करें जांच
अगर कोई शख्स आपको तस्वीर भेजता है तो आपको उसे ध्यान से देखना चाहिए। उस तस्वीर के कपड़ों और हाथों को देखना चाहिए। इसी की मदद से आपको तस्वीर की पहचान करना आसान हो जाएगा। यहीं पर आप किसी स्पेशल निशान की चेकिंग कर सकते हैं। वॉयस कॉलिंग की पहचान करने के लिए आपको शब्दों पर गौर करना चाहिए। अलग तरीके से बोले जाने वाले शब्द काफी मायने रखते हैं।

कम करें सोशल मीडिया पर शेयरिंग
सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो शेयरिंग से भी बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना भी सही साबित नहीं होता है। अगर ज्यादा फोटो सोशल मीडिया पर उपलब्ध होंगी तो साइबर ठग उनका ज्यादा इस्तेमाल कर पाएंगे। क्लोन बनाना भी आसान हो जाता है। यानी आपको निजी चीजों को बिल्कुल अलग रखनी चाहिए। किसी का भी कॉल आए तो उसे क्रॉस वेरिफाई भी करना चाहिए। किसी व्यक्ति का कॉल आए तो आपको उसके असली नंबर पर कॉल करना चाहिए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...