12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल181.6 Kmph... मोहम्मद सिराज ने फेंकी दुनिया की सबसे तेज गेंद, ये...

181.6 Kmph… मोहम्मद सिराज ने फेंकी दुनिया की सबसे तेज गेंद, ये स्पीडोमीटर में क्या कैद हो गया?

Published on

एडिलेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिंक बॉल से टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। खेल के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से हावी रही। एडिलेड में खेले जा रहा इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 180 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मेजबान टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। इस तरह टीम इंडिया की बढ़त अब 100 रन से कम हो गई है।

टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे जिन्हें सफलता मिली। भारतीय पारी में बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने भी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिल पाया। सिराज को बेशक मैच में विकेट नहीं मिला, लेकिन एक खास वजह से वह चर्चा में आ गए। दरअसल सिराज को लेकर बॉर्डकास्टर से एक बड़ी चूक हो गई।

सिराज के नाम दर्ज हुई सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड!
मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया के लिए 10 ओवर की गेंदबाजी की। सिराज जब पारी का 25वां ओवर करने आए थे तो चौथी गेंद पर ब्रॉडकास्टर ने उनके बॉलिंग स्पीड के ग्राफिक्स को दिखाया जो काफी चौकाने वाला था। दरअसल उस ग्राफिक्स में सिराज के बॉलिंग स्पीड को 181.6 किलोमीटर प्रतिघंटे की दिखाई। हालांकि, यह ब्रॉडकास्टर से चूक हुई और गलत स्पीड फ्लैश हो गया।

बता दें कि क्रिकेट के इतिहास में अब तक सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम है। शोएब अख्तर ने 161.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डालकर रिकॉर्ड बनाया था जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है, लेकिन ब्रॉडकास्टर की गलती अब मोहम्मद सिराज को लेकर यह कहा जा रहा है वह वर्ल्ड के फास्टेस्ट बॉल डालने वाले गेंदबाज बने हैं, लेकिन यह बिल्कुल भी सही नहीं है।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...