28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यदेवेंद्र फडणवीस, योगी आदित्यनाथ, हिमंत विश्व शर्मा... स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने बताया...

देवेंद्र फडणवीस, योगी आदित्यनाथ, हिमंत विश्व शर्मा… स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने बताया 2029 में कौन बनेगा PM

Published on

शाहजहांपुर

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने शुक्रवार को कहा कि 2029 में हिंदुओं का सबसे लाडला व्यक्ति ही देश का प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा हिंदू संघर्ष में नेतृत्व कर रहे हैं।

स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जो कुछ भी हुआ वह बहुत बड़ा संकेत है। देवेंद्र फडणवीस, योगी आदित्यनाथ और हिमंत विश्व शर्मा हिंदू संघर्ष में अगुवाई कर रहे हैं और इन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इसी के चलते देश ही नहीं विश्व में हिंदुओं को अब सुरक्षित रहने की उम्मीद जगी है। वर्ष 2029 में हिंदुओं का सबसे लाडला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनेगा।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की खबरों पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सनातनी बांग्ला संस्कृति को मिटाने की कोशिश की गई है। बांग्लादेश की यह घटना भारत की संप्रभुता को चुनौती है, क्योंकि बांग्लादेश का उदय भारत के सहयोग से ही हुआ था। वहां (बांग्लादेश) में जो लड़ाई लड़ी गई थी, वह पाकिस्तान परस्त मुसलमानों और बांग्लादेश के बंगाली लोगों के बीच थी। बंगाली लोग इस्लामिक देश में होने के बाद भी अपनी संस्कृति से जुड़े रहे और अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए लड़ते रहे।

स्वामी चिन्मयानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुगल शासक बाबर ने अयोध्या और संभल में जो किया, वही आज बांग्लादेश में हो रहा है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या, संभल और बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ है, उसकी सोच एक है। बांग्लादेश की सनातनी बंगाली संस्कृति को मिटाने की कोशिश की गई है। ऐसे में तीनों की सोच और तीनों का डीएनए एक ही है।

वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व पूर्व की भांति 2027 में भी बरकरार रहेगा, जबकि 2029 में जो भी प्रधानमंत्री बनेगा, वह देश के हिंदुओं का सबसे लाडला होगा।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...