16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन की सुपर स्पीड ट्रेन जो विमान से भी तेज रफ्तार से...

चीन की सुपर स्पीड ट्रेन जो विमान से भी तेज रफ्तार से कराएगी सफर, जानें इंजीनियरिंग का नायाब नमूना

Published on

बीजिंग

चीन में एक ऐसी ट्रेन के निर्माण का काम शुरू हो गया है, जिसे इंजीनियरिंग का नायाब नमूना कहा जा रहा है। चीन में बनने वाली इस ट्रेन की रफ्तार विमान से भी तेज होगी। इसके लिए चाइना रेलवे मैग्नेटिक लेविटेशन (मैग्लेव) तकनीक का उपयोग करके यात्रियों को सुपर स्पीड से गंतव्य तक पहुंचाएगा। मैग्नेटिक लेविटेशन को मैग्लेव के नाम के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन की रफ्तार 1000 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

चीन में हाई-स्पीड ट्रेनें वर्तमान में 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं और लंबी सुरंगों में भी 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध करती हैं। नए डिजाइन में ट्रेन पर लगे चुंबक पाइप के किनारे पर लगी धातु के साथ संपर्क करके ट्रेन को ऊपर उठाते हैं और उसे आगे बढ़ाते हैं। यह नया डिजाइन यात्रियों को वर्तमान रफ्तार से 650 किमी की अधिक गति से यात्रा कराने में सक्षम होगा।

चीन की मैग्लेव ट्रेन में कमाल की तकनीक
यहां समझना जरूरी है कि लंबी दूरी के यात्री विमानों की औसत रफ्तार लगभग 850-900 किलोमीटर प्रति घंटे होती है। मैग्नेटिक लेविटेशन (मैग्लेव) तकनीक में चुंबकीय क्षेत्र को मजबूत करने के लिए वैक्यूम पाइप में सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट का उपयोग किया जाता है। यह तकनीक पारंपरिक प्रणाली में होने वाले घर्षण को खत्म करती है और ट्रेन हवा में तैरती हुई प्रभावी ढंगे से आगे बढ़ती है। चीन में पहले से ही एक मैग्लेव ट्रेन चल रही है, जो शंघाई में हवाई अड्डे को शहर के केंद्र से जोड़ती है। यह ट्रेन 30 किमी की दूरी 7 मिनट में पूरी करती है।

ट्रेन को चलाने में क्या हैं चुनौतियां?
मैग्लेव ट्रेन को लेकर विशेषज्ञों के लिए लगभग हाइपरसोनिक स्पीड के दौरान बेस स्टेशनों और फोन के बीच संचार बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती रहा है। जैसे-जैसे ट्रेन की रफ्तार बदलती है, सिग्नल की फ्रीक्वेंसी भी बदलती है। इसके आवश्यक डेटा ट्रांसफर को बनाए रखने के लिए आवश्यक सिग्नल बाधित होती हैं। इसके साथ ही वैक्यूम ट्यूब में बेस स्टेशन स्थापित करना भी कठिन काम है। अगर कंपन्न के कारण एंटीना उखड़ जाता है तो यह हाई स्पीड ट्रेन को खतरे में डाल सकता है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...