16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS: हिंदुओं के प्रोटेस्ट के बाद वॉलमार्ट ने हटाए भगवान गणेश की...

US: हिंदुओं के प्रोटेस्ट के बाद वॉलमार्ट ने हटाए भगवान गणेश की तस्वीर वाले अंडरवियर

Published on

अमेरिका में वॉलमार्ट ने भगवान गणेश की तस्वीर वाले 74 तरह के अंडरवियर अपने स्टोर से हटा लिए हैं। हिंदू संगठनों ने इस प्रोडक्ट को ‘बेहद अनुचित’ बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदूइज्म के अध्यक्ष राजन जेड ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। वॉलमार्ट ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को समझते हुए यह कदम उठाया।

वॉलमार्ट एक बहुराष्ट्रीय रिटेल कंपनी है जिसका मुख्यालय अरकंसास के बेंटनविले में है। राजन जेड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अब वॉलमार्ट की वेबसाइट पर ऐसे अंडरवियर सर्च करने पर कोई खोज परिणाम नहीं मिल रहा है।

वॉलमार्ट के इस कदम पर राजन जेड ने जारी किया बयान, क्या कहा?
राजन जेड ने नेवादा में एक बयान जारी किया। उन्होंने वॉलमार्ट को हिंदू समुदाय की भावनाओं को समझने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा उत्पाद असंवेदनशील था। हालांकि, वह अब भी कंपनी से औपचारिक माफी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जेड ने सुझाव दिया कि वॉलमार्ट जैसी कंपनियों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों को धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनशीलता का प्रशिक्षण देना चाहिए। इससे उन्हें नए उत्पादों या विज्ञापन अभियानों को शुरू करते समय ग्राहकों और समुदायों की भावनाओं की समझ होगी।

‘भगवान गणेश की पूजा मंदिरों या घरों में की जानी चाहिए, न कि…’
जेड ने कहा कि भगवान गणेश हिंदू धर्म में बहुत पूजनीय हैं। उनकी पूजा मंदिरों या घरों के मंदिरों में की जानी चाहिए, न कि किसी के क्रॉच को सजाने के लिए… उन्होंने कहा कि व्यावसायिक या अन्य उद्देश्यों के लिए हिंदू देवी-देवताओं या अवधारणाओं या प्रतीकों या चिह्नों का अनुचित इस्तेमाल ठीक नहीं है क्योंकि यह श्रद्धालुओं के लिए के दर्दनाक है।

उन्होंने आगे कहा कि हिंदू धर्म दुनिया का सबसे पुराना और तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, जिसके लगभग 1.2 बिलियन अनुयायी हैं और एक समृद्ध दार्शनिक विचार है। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी धर्म के प्रतीकों, बड़े या छोटे, के साथ गलत व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। जेड ने कहा कि हिंदू देवता का इस तरह अनादर हिंदुओं के लिए परेशान करने वाला है।

जेड ने कहा कि वॉलमार्ट, जो खुद को ‘ऐसी कंपनी बताती है जिसका उद्देश्य लोगों और ग्रह के लिए सकारात्मक बदलाव लाना है’, को पवित्र हिंदू देवता को नीचा दिखाने के व्यवसाय में नहीं होना चाहिए। इस तरह भगवान गणेश का अपमान करना बेहद तुच्छ है।

वॉलमार्ट की ओर से हटाए गए ये प्रोडक्ट
‘सेलेस्टियल गणेश ब्लेसिंग्स’ (गणेश का दिव्य आशीर्वाद) के रूप में वर्णित वॉलमार्ट पुरुषों, महिलाओं, लड़कियों, लड़कों, किशोरों, बच्चों के लिए ब्रीफ, बॉक्सर ब्रीफ, थोंग, पैंटी, पाउच बॉक्सर, बिकनी पैंटी के रूप में भगवान गणेश की छवि वाले 74 (अब हटाए गए) विभिन्न प्रकार के अंडरवियर बेच रहा था, जिनकी कीमत 15.99 डॉलर से 19.99 डॉलर तक रखी गई थी। ये प्रोडक्ट लो वेस्टेड, हाई वेस्टेड, हिप्स्टर, लो राइज, जी-स्ट्रिंग थोंग आदि के रूप में उपलब्ध थे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...