16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसैम पित्रोदा का लैपटॉप और मोबाइल हैक, हजारों क्रिप्टोकरेंसी की डिमांड

सैम पित्रोदा का लैपटॉप और मोबाइल हैक, हजारों क्रिप्टोकरेंसी की डिमांड

Published on

नई दिल्ली

भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के लैपटॉप, स्मार्टफोन और सर्वर को पिछले कुछ हफ्तों में बार-बार हैक किया गया है। हैकरों ने उनसे हजारों डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी में फिरौती मांगी है। सैम पित्रोदा ने एएनआई को मेल करके यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को सामने आई। हैकरों ने धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उनकी छवि खराब की जाएगी।

हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी में मांगी फिरौती
सैम पित्रोदा ने बताया कि मैं आपके ध्यान में एक महत्वपूर्ण मामला लाना चाहता हूं। मेरा लैपटॉप, स्मार्टफोन और सर्वर पिछले कुछ हफ्तों से बार-बार हैक किया गया है और बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी में हजारों डॉलर की फिरौती मांगी है। क्रिप्टो करेंसी एक डिजिटल करेंसी होती है। पित्रोदा ने आगे बताया कि हैकरों ने धमकी दी है कि अगर उन्हें पैसे नहीं मिले तो वे उनकी छवि खराब करने के लिए एक अभियान चलाएंगे।

सैम पित्रोदा बोले- अनजान लिंक पर क्लिक न करें
सैम पित्रोदा ने कहा कि हैकरों ने धमकी दी है, और हजारों डॉलर क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो वे मेरे नेटवर्क में लोगों से संपर्क करके मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए एक गलत सूचना अभियान चलाएंगे। पित्रोदा ने लोगों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे ईमेल या मैसेज में मैलवेयर हो सकता है जो आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकता है।

सैम पित्रोदा ने की अपील
सैम पित्रोदा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आपको मेरे नाम से कोई भी ईमेल या मैसेज मिलता है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि उन्हें न खोलें, मेरे लिंक्स पर क्लिक न करें और कोई भी अटैचमेंट डाउनलोड न करें। बस इसे डिलीट कर दें। इसमें मैलवेयर हो सकता है जो आपके अपने फोन, लैपटॉप को प्रभावित कर सकता है। मैलवेयर एक तरह का सॉफ्टवेयर होता है जो आपके कंप्यूटर या फोन को नुकसान पहुंचा सकता है।

शिकागो लौटने पर पित्रोदा उठाएंगे जरूरी कदम
सैम पित्रोदा फिलहाल शिकागो से दूर हैं। उन्होंने अपने लौटने पर इन सिक्योरिटी अपडेट को सॉल्व करने की योजना बनाई है। वे अपना हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपडेट करेंगे और बेहतर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें पुराने हार्डवेयर को बदलना, सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करना और मेरी डिजिटल प्रेजेंस की सुरक्षा के लिए अहम है। ऐसी स्थिति से होने वाली किसी भी असुविधा या चिंता के लिए मैं ईमानदारी से क्षमा चाहता हूं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...