16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलाइव टीवी पर सिर झुकाकर साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने मांगी माफी,...

लाइव टीवी पर सिर झुकाकर साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने मांगी माफी, महाभियोग से पहले स्वीकार की गलती

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ लगाने की अपनी कोशिश के लिए सार्वजनकि रूप से माफी मांगी है. राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में झुक कर अपनी गलती स्वीकार की. यह माफी उस दिन आई है जब उनकी संभावित महाभियोग प्रक्रिया पर मतदान होने वाला है.

यून ने कहा कि उन्होंने अपने फैसले के लिए कानूनी और राजनीतिक जिम्मेदारी से बचने का कोई कोशिश नहीं की है, और यह फैसला उनके ‘बेहद हताशा’ से प्रेरित था. उसके बाद, सत्तारूढ़ पार्टी के नेता हान डोंग-हुन ने कहा कि यून अब सार्वजनिक कर्तव्यों का पालन करने की स्थिति में नहीं हैं और उनका इस्तीफा अब अनिवार्य है.

राष्ट्रपति को पद से हटाना जरूरी!
हान ने शुक्रवार को कहा कि यून देश के लिए खतरा हैं और उन्हें पद से हटाना आवश्यक है, इससे यून पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया, हालांकि उनकी पीपुल पावर पार्टी (पीपीपी) के सदस्यों ने उनके महाभियोग का विरोध फिर भी किया. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के महाभियोग प्रस्ताव पर शनिवार यानी आज मतदान होगा.

राष्ट्रपति ने अचानक किया था मार्शल लॉ का ऐलान
राष्ट्रपति यून ने मंगलवार रात देश में मार्शल लॉ का ऐलान किया था और सेना को अतिरिक्त पावर दे दी थी, ताकि ‘राज्य विरोधी फोर्से’ और राजनीतिक विरोधियों पर एक्शन ले सकें. कुछ पीपीपी सदस्यों ने यून को मतदान से पहले ही इस्तीफा देने की सलाह दी, ताकि 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे के महाभियोग जैसी स्थिति से बचा जा सके.

पार्क का महाभियोग भ्रष्टाचार घोटाले के दौरान जन विरोध प्रदर्शनों के बाद हुआ था, जिसकी वजह से पार्टी को आखिर में हार का सामना करना पड़ा. इन प्रदर्शनों की याद दिलाते हुए, हजारों लोग शुक्रवार रात संसद के बाहर इकट्ठा होकर यून के महाभियोग की मांग कर रहे थे. मतदान से पहले और भी प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...