26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आपस में टकराईं तीन बाइक, 2 बच्चों...

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आपस में टकराईं तीन बाइक, 2 बच्चों समेत 5 की मौत

Published on

गोरखपुर,

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र में मोहद्दीपुर नहर पुल के पास मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ. इसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. तीन बाइकों की आपस में हुई इस जोरदार टक्कर में 3 पुरुष और 2 बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

हादसा उस समय हुआ जब मृतक एक शादी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

शुरुआती जांच में बताया गया कि तीनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

बता दें कि एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा हुआ था. यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई है और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.

कार में सवार लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे. सभी कार सवार उत्तराखंड के रहने वाले थे. हादसे की जानकारी के बाद पीलीभीत के न्यूरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया. इस दौरान जेसीबी की भी मदद लेनी पड़ी.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...