26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबीजेपी चीफ से मुलाकात के बाद मचेगा तहलका... 'बाबा' के बयान से...

बीजेपी चीफ से मुलाकात के बाद मचेगा तहलका… ‘बाबा’ के बयान से राजस्थान में मची खलबली!

Published on

जयपुर

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सियासत में खलबली मचा दी। किरोड़ी ‘बाबा’ और सीआई कविता शर्मा के बीच की तकरार अब भजनलाल सरकार के लिए ही मुसीबत बनती जा रही है। इधर, पीएम के दौरे से पहले किरोड़ी ने सियासत में पारा चढ़ा दिया है। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरोड़ी ने न केवल कविता शर्मा को घेरा, बल्कि अपनी ही सरकार के बड़े लोगों का हवाला देते हुए भी सियासत में खलबली मचा दी।

कविता शर्मा के पीछे बड़े लोग
उन्होंने सवाल उठाए कि कैसे कविता शर्मा अब तक बचती आ रही हैं? उन्होंने कहा कि सरकार में कई ऐसे बड़े लोग हैं, जो कविता शर्मा के पीछे हैं। इन नामों को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल ने कहा कि वह जल्द इसका खुलासा करेंगे, लेकिन इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत करेंगे। ऐसे में सियासी गलियारों में खलबली मच गई है, क्या किरोड़ी फिर अगला सियासी तहलका खड़ा करेंगे? इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

किरोड़ी ने कहा, कविता कितनी असरदार है, यह जानिए
किरोड़ी लाल शुक्रवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे समय कविता शर्मा के पीछे बड़े लोगों का हाथ होने की बात दोहराते रहे। उन्होंने कहा कि कविता शर्मा कितनी असरदार है, कि फर्जी तरीके से जमीन हड़प ली। इसका उदाहरण इसी से समझिए कि पिछली गहलोत सरकार में भी इसका बाल बांका नहीं हुआ और इस सरकार में भी बड़े हाथ उसके पीछे है। उन्होंने कहा कि इस साल डीसीपी पश्चिम दो बार कविता शर्मा को जयपुर कमिश्नरेट से हटाने के लिए कमिश्नर को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक कविता शर्मा जयपुर में ही डटी हुई है, यही नहीं सीआईडी क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के एक मामले में चार्ज शीट में से कविता शर्मा का नाम निकाल दिया, जो अपने आप में बहुत बड़ा अपराध है।

क्या प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद फिर होगा तहलका?
सियासत में मंत्री किरोड़ी लाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया गया एक बयान काफी चर्चा में है। इसमें जब मीडिया ने उनसे पूछा कि कविता शर्मा को बचाने के पीछे किन बड़े लोगों का हाथ है, तो उन्होंने कहा कि मैं इसका जल्द खुलासा करूंगा, लेकिन इससे पहले मैं अपने पार्टी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत करूंगा। अब इस बयान से सियासत में सांसे ऊंची नीची हो गई है। सियासी जानकार किरोड़ी के इस बयान का मतलब समझने कोशिश कर रहे हैं। चर्चा है कि क्या किरोड़ी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन नामों का उजागर करेंगे या फिर? इसको लेकर राजनीतिक एक्सपर्ट कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

पीएम के दौरे से पहले किरोड़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बढ़ाया पारा
राजधानी जयपुर में 9 से 11 नवंबर के बीच राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन हो रहा है। इसका उद्घाटन खुद पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर में आकर करेंगे। इस बीच उनके दौरे से पहले किरोड़ी की प्रेस कांफ्रेंस ने सियासत का पारा चढ़ा दिया है। ऐसे में सियासी चर्चा है कि किरोड़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पीएम मोदी का दौरा कितना प्रभावित होगा? इसको लेकर सियासत में नजरे बेसब्री से इंतजार कर रही है। इधर, बीते दिनों इंटेलिजेंस ने पीएम मोदी के दौर में विघ्न पैदा करने को लेकर एक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप थी। इसमें उन्होंने मंत्री किरोड़ी लाल का भी नाम लिया। ऐसा किरोड़ी लाल ने खुद मीडिया में दावा किया था।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...