26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यBJP विधायक को ही डिजिटल अरेस्ट करने चले थे साइबर जालसाज, अब...

BJP विधायक को ही डिजिटल अरेस्ट करने चले थे साइबर जालसाज, अब पुलिस केस दर्ज करके पीछे पड़ गई

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर शहर में साइबर ठगों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि शुक्रवार को मोदीनगर की विधायक डॉक्टर मंजू शिवाच को ही डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया। शातिरों ने उन्हें फोन कर कहा कि आपका फोन किसी अन्य फोन से कनेक्ट है और उससे आपत्तिजनक सामग्री भेजी जा रही है। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने बताया कि गुरुवार को मेरे पास किसी व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनका मोबाइल फोन किसी अन्य फोन से कनेक्ट है। इसके साथ ही उसने कहा कि आपके मोबाइल फोन से आपत्तिजनक सामग्री भेजी जा रही है। विधायक ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना साइबर क्राइम विभाग को दी है।

साइबर क्राइम प्रभारी ने विधायक को बताया कि उनका फोन किसी अन्य फोन से कनेक्ट नहीं था। बल्कि यह साइबर ठगों का फोन था। वह उन्हें डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करना चाह रहे थे। विधायक को बताया कि इस तरह का साइबर ठगी का गिरोह काम कर रहा है, जो लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करता है। विधायक ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी ऐक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...