26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमहिला ने तीन युवकों को घर में बंधक बनाकर बेल्ट पीटा, लोगों...

महिला ने तीन युवकों को घर में बंधक बनाकर बेल्ट पीटा, लोगों ने किसी तरह बचाया, वीडियो वायरल

Published on

एटा

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला झांसी की रानी बन गई। महिला ने तीन युवकों को अपने घर में बंधक बना लिया और महिला ने तीनों युवकों को बेल्ट से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। तीनों युवक हाथ जोड़कर महिला के सामने गिड़गिड़ाते हुए रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन महिला ने उनकी एक नहीं सुनी और बेल्ट से पिटती रही है। वहीं महिला का युवकों तो पीटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी इस वीडियो की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है कि यह कब और किस तारीख का है।

मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला पीपल अड्डा का है। यहां एक महिला ने तीन युवकों अपने घर पर किसी काम से बुलाया। महिला की इन युवकों से काम को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने इन युवकों घर में बंद कर बेल्ट से जमकर पीटा। घटना के समय मौजूद कुछ लोगों ने बीच में पड़कर महिला के हाथों से बेल्ट को छीना और महिला को अलग कर दिया।

रिश्तेदार से मिलने आए थे तीनों युवक
इस मामले की जांच कर रहे कोतवाली देहात थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वीडियो करीब आठ महीने पुराना है। जांच में पता चला कि पीटे गए युवक, विराहिमपुर गांव के रहने वाले रवि, सुधीर और जाफर हैं। ये तीनों अपने एक रिश्तेदार से मिलने मोहल्ला पीपल अड्डा गए थे। वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम लता बताया जा रहा है, जो उस समय पीपल अड्डे के पास किराए पर रहती थी।

काफी पुराना वायरल वीडियो
महिला ने युवकों को क्यों पीटा, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तीनों युवकों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कोतवाली नगर के थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। वीडियो काफी पुराना है, लेकिन अब फिर से वायरल हुआ है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...