22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी महाविकास अघाड़ी से होगी बाहर, महाराष्ट्र प्रदेश...

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी महाविकास अघाड़ी से होगी बाहर, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी का ऐलान

Published on

मुंबई

विधानसभा चुनाव में हार के झटके के बाद से ही महाविकास अघाड़ी(MVA) में फूट की चर्चा चल रही थी। महाराष्ट्र में सत्ता स्थापित होने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फिर विधानसभा के विशेष सत्र के पहले ही दिन एमवीए को बड़े झटके का सामना करना पड़ा। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने महाविकास अघाड़ी छोड़ने का फैसला कर लिया है। जहां विपक्षी दल के नेताओं ने ईवीएम का विरोध करते हुए विधायक पद की शपथ नहीं लेने का रुख अपनाया। वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी शामिल हुए। अबू आजमी ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए एमवीए को अलविदा कर दिया। महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के दो विधायक हैं।

अबू आजमी ने क्या कहा?
अबू आजमी ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) की ओर से बाबरी मस्जिद को ढहाये जाने के लिए लोगों को बधाई देते हुए एक अखबार में विज्ञापन दिया गया था। उनके (उद्धव ठाकरे के) सहयोगी ने भी मस्जिद को ढहाए जाने की सराहना करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। आजमी ने कहा कि हम एमवीए छोड़ रहे हैं। मैं (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष) अखिलेश सिंह यादव से बात कर रहा हूं।

क्यों उठाया ये कदम?
दरअसल शिवसेना (यूबीटी) के विधान पार्षद मिलिंद नार्वेकर ने बाबरी मस्जिद ढहाये जाने की घटना पर पोस्ट किया था, जिसके जवाब में सपा ने यह कदम उठाया। नार्वेकर ने मस्जिद ढहाये जाने की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ ही शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का कथन लिखा कि मुझे उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने यह किया। शिवसेना (यूबीटी) सचिव ने पोस्ट में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और खुद की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। आजमी ने कहा कि अगर एमवीए में कोई भी ऐसी भाषा बोलता है, तो भाजपा और उनके बीच क्या अंतर है? हमें उनके साथ क्यों रहना चाहिए?

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...