22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यअसम के होटलों में बांग्लादेशी नागरिकों की एंट्री बैन, हिंदुओं पर हमले...

असम के होटलों में बांग्लादेशी नागरिकों की एंट्री बैन, हिंदुओं पर हमले को लेकर जताया विरोध

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बीच असम की बराक घाटी के होटल मालिकों ने घोषणा की है कि वे बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले बंद होने तक किसी भी बांग्लादेशी नागरिक को नहीं ठहराएंगे. बराक घाटी में कछार, श्रीभूमि (पूर्व में करीमगंज) और हैलाकांडी के तीन जिले शामिल हैं. बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र के साथ असम का 129 किलोमीटर लंबा बॉर्डर लगता है.

बराक घाटी होटल और रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबुल राय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की स्थिति चिंताजनक है, हम इसे किसी भी तरह से स्वीकार नहीं कर सकते. इसलिए हमने तय किया है कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता और हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हो जाते, तब तक हम बराक घाटी के तीनों जिलों में उस देश के किसी भी नागरिक को नहीं ठहराएंगे, यह हमारा विरोध प्रदर्शन है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश में स्थिरता लौट आए, स्थिति में सुधार होने पर ही हम अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं.

कुछ दिन पहले बजरंग दल ने सिलचर में चल रहे एक वैश्विक एक्सपो के आयोजकों से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बांग्लादेशी उत्पाद बेचने वाले 2 स्टॉल बंद करने को कहा था. उनकी मांग मान ली गई थी. बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों ने सिलचर में बांग्लादेश वीज़ा सेंटर पर जाकर साइनबोर्ड से ‘बांग्लादेश’ नाम हटाने की मांग भी की थी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...